मोतिहारी : मोतिहारी से एक अजब तस्वीर सामने आई है जहां एक पिकअप चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पैरों में जंजीर लपेट कर ताला जड़ दिया। चालक का कसूर ये था कि वह अनियंत्रित होकर पिकअप चला रहा था जिससे एक भैंस को धक्का लग गई थी। बता दें कि यह घटना जिले के ढाका-पकदीदयाल मुख्य मार्ग की है। जहां पिकअप ड्राइवर के द्वारा भैस और एक व्यक्ति को धक्का मारने के जुर्म मे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पैर में जंजीर बांधकर ल ताला लगा दिया। मामला पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़कागांव सिसहनी मोड़ का है।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार देर शाम में पिकअप ड्राइवर ने सीताराम पंडित के पुत्र को ठोकर मार दिया जो बुरी तरह से घायल हो गया जो इलाजरत है। लेकिन चालक ने युवक को ठोकड़ मारने के बाद भागने का प्रयास किया। इस बीच दूसरी बार वह भैस को ठोकड़ मार दिया, जिसमे वह मर गई। इसके बाद ग्रमीणों ने चालक वीरेंद्र राय को पकड़ लिया और पैर में जंजीर बांध कर ताला जड़ दिया। घटना कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अपने कब्जे में लेकर थाने लाई और अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
यह भी पढ़े : राज्यपाल की सुरक्षा में नजर आया चूक, चौकीदार की जगह पुत्र कर रहा था ड्यूटी
यह भी देखें :
सोहराब आलम की रिपोर्ट



















