आपदा में अवसर की तलाश,जब बेगूसराय में मची मुर्गा लूटने की होड़

Begusarai– जी आप जो यह मुर्गा की लूट में शामिल भीड़ देख रहे हैं, यह बिहार में संपन्न पंचायत चुनाव का सीन नहीं है. पंचायत चुनाव को संपन्न हुए एक अर्सा गुजर चुका है, तब आपके जेहन में यह सवाल कौंध रहा होगा कि  मुर्गे की इस बंदरबांट का सीन कहां से आया.

आपको बता दें कि यह सीन है तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा गांव की. इसी गौरा गांव में एनएच 28 पर दलसिंहसराय से बेगूसराय आ रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा. मुर्गा से भरा पिकअप पलटते देख स्थानीय लोगों में मुर्गा लूटने के लिए होड़ मच गयी. बात-बात में धर्म और नैतिकता की दुहाई देने वालों ने यह नहीं सोचा कि यह किसी की जागीर है. किसी के बच्चों का पेट इससे चलता है. इसकी बिक्री से उसकी रोजी-रोटी चलती है. बस एक ही धुन मुर्गा लपेटो और घर की ओर दौड़ चलो.

वैसे घटना के बाद पिकअप चालक फरार है, जैसे उसने कोई जुर्म कर दिया हो. हादसा कभी भी हो सकता हैं, हमें तो मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए था, पर हम तो आपदा में अवसर की तलाश कर बैठें.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस खाली पिकअप को जब्त कर थाने ले आई है. देखना होगा कि पुलिस मुर्गा लुटने वालों पर भी कार्रवाई करती है या औपचारिकता का निर्वाह कर मामले को खत्म कर देती है.

रिपोर्ट- सुमित 

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने डिजिटल शिक्षा...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...