धर्म और नाम छिपाकर युवती को फंसाया प्रेम जाल में, फिर दे दिया धोखा

गुमला : गुमला जिले के सिसई प्रखंड में असलम मियां पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाया है. युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवक ने अपना जाति, धर्म और नाम छिपाकर पहले दोस्ती किया इसके बाद लगातार संबंध भी बनाया. और अब शिकायत करने पर लगातार धमकियां दे रहा है.

जानकारी के अनुसार युवती की उम्र 19 वर्ष है. युवती ने सिसई थाना में भरनो प्रखण्ड के भड़गांव के असलम मियां के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर, जाति, नाम और धर्म बदलकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है, कि दिसम्बर 2020 में युवती के गांव में जतरा लगा हुआ था. उसी जतरा में एक लड़का अपने को सोनू साहू नाम बताकर, युवती से दोस्ती किया. फिर युवती से मोबाइल नंबर ले लिया. नम्बर लेने के बाद उस लड़का ने युवती को प्रेम जाल फांस लिया.

लड़का ने जून 2021 में अपने झांसे में लेकर अपने घर भड़गांव ले गया. जहां तीन दिन तक पत्नी की तरह रखा जिसके बाद युवती को उसकी असलियत पता चल गयी. पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित युवती द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है, प्राथमिकी दर्ज किया गया. अभी पुलिस पूरे पड़ताल की जांच कर रही है.

रिपोर्ट : रूबी निधि

फुरकान अंसारी ने कहा, अनूप ने साजिशन उनके बेटे को फंसाया

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...