रिलायंस जियो दुनिया की सबसे बड़ी FWA सर्विस प्रोवाइडर बनने की राह पर– ICICI Securities

Desk. रिलायंस जियो अमेरिका की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी टी-मोबाइल को पीछे छोड़ कर दुनिया की सबसे बड़ी फिक्सड वायरलेस एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बन सकती है। सरल शब्दों में कहें तो घरों व दफ्तरों में उपलब्ध वाई-फाई सर्विस को FWA यानी फिक्सड वायरलेस एक्सेस सर्विस कहा जाता है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने रविवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया कि रिलायंस जियो के पास जून 2025 तक दुनिया के सबसे अधिक FWA ग्राहक होने की संभावना है।

टी-मोबाइल के आंकड़े बताते हैं कि मार्च 2025 में कंपनी के पास 68 लाख 50 हजार के करीब FWA ग्राहक थे। इसके मुकाबले भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के हालिया जारी आंकड़ों के मुताबिक मई माह में रिलायंस जियो के FWA ग्राहकों की तादाद 68 लाख 80 हजार को पार कर गई थी। जाहिर है अमेरिकी कंपनी ने भी अगले कुछ महीनों में नए ग्राहक जोड़े होंगे। परंतु रिलायंस जियो के ग्राहक जोड़ने की स्पीड कहीं ज्यादा है। मई माह में कंपनी ने करीब 7.5 लाख नए FWA ग्राहक अपने पोर्टफोलियो में जोड़े हैं। आईसीआईसीआई सिक्योरिटिस का मानना है कि जिस स्पीड से रिलायंस जियो नए FWA ग्राहक जोड़ रही है उस स्पीड से जून 2025 तक वह अमेरिकी कंपनी टी मोबाइल को पीछे छोड़ देगी।

भारत में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ही FWA सर्विस देती हैं। मई महीने में एयरटेल ने करीब 1 लाख 82 हजार नए ग्राहक जोड़े थे। कंपनी के FWA ग्राहक अब बढ़कर 15 लाख 40 हजार हो गए हैं। वोडाफोन आइडिया अभी FWA सर्विस नहीं देती है।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img