बिहार में बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बची वंदे भारत ट्रेन, अचानक…

शेखपुरा: बिहार में सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दो भैंस समेत एक पशुपालक की मौत हो गई जबकि ट्रेन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन रोका जिससे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार नवादा से किउल की तरफ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस शेखपुरा स्टेशन पर करने के बाद जब जखराज स्थान रेलवे फाटक के समीप पहुंची उसी दौरान दो भैंस रेल ट्रैक पर आ गई।

यह भी पढ़ें – जल्दी ही तेज प्रताप पार्टी में करेंगे वापसी, अनुष्का मामले में भी तोड़ी चुप्पी और कहा…

भैंसों को बचाने के लिए पशुपालक गोपाल यादव भी ट्रैक पर आ गये। इस दौरान ट्रेन की रफ्तार तेज होने की वजह से भैंस समेत पशुपालक को जोरदार टक्कर लगी जिससे तीनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर की वजह से पशुपालक का शव क्षत विक्षत हो गया। वहीं ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक दिया जिससे एक बड़ी घटना टल गई। ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगने की वजह से यात्रियों में दहशत का महल हो गया। घटना की जानकारी के बाद रेलवे की टेक्निकल टीम आनन फानन में मौके पर पहुंची और फिर ट्रेन को रवाना किया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  भारत नेपाल सीमा पर SSB और कस्टम के बीच ठनी, नेपाल ने भी जताई आपत्ति…

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...