Simdega: ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Simdega: 13 मई को कोलेबिरा थाना में दर्ज ब्राउन शुगर सप्लाई के मामले में मुख्य आरोपी गुमला निवासी रितेश केशरी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

Simdega: एसडीपीओ बैजू उरांव ने दी जानकारी

इस संबंध में एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 13 मई को कोलेबिरा पालकोट रोड में विपिन कुमार नंद कोलेबिरा निवासी को 34 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन 4.34 ग्राम) के साथ पकड़ा गया था। इसके आधार पर कोलेबिरा थाना में मामला दर्ज किया गया था।

Simdega: मामले में चार पर केस हुआ था दर्ज

पूछताछ के क्रम में विपिन कुमार नंद ने उक्त ब्राउन शुगर गुमला से रितेश केशरी नामक युवक से खरीद कर तथा कोलेबिरा के प्रशांत बड़ाईक एवं राहुल कुमार को बेचने के लिए ले जाने की जानकारी दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने चारों लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया था और इस मामले में प्रशांत बड़ाईक और विपिन कुमार नंद को 14 मई को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था।

वहीं राहुल कुमार ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि मुख्य आरोपी गुमला शास्त्री नगर निवासी रितेश केसरी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

विकास साहू की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...