रांची में डॉक्टर की पत्नी से 23.95 लाख की ठगी: इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर साइबर फ्रॉड, यूपी से आरोपी गिरफ्तार

रांची: कम समय में पैसे को दोगुना-पांच गुना करने का झांसा देकर रांची के एक प्रतिष्ठित शिशु रोग विशेषज्ञ की पत्नी से 23.95 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को सीआइडी की साइबर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 39 वर्षीय विजय प्रकाश के रूप में हुई है, जो लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के अजनहरकला गांव का निवासी है।

सीआइडी की साइबर टीम ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, दो क्रेडिट कार्ड, एक आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किया है।

ठगी ऐसे दी गयी अंजाम:
ठगी की प्राथमिकी छह मई 2025 को दर्ज कराई गई थी। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर चल रहे एक विज्ञापन “Advertisement Smallcase: Stock Investment” पर क्लिक किया, जिसके बाद उन्हें एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में निवेश के एवज में कम समय में पांच से दस गुणा रिटर्न देने का झांसा दिया गया। विश्वास में लेकर उनसे विभिन्न बैंक खातों में 23.95 लाख रुपये जमा करवा लिए गए।

साइबर डीएसपी ने दी सावधानी बरतने की सलाह:
साइबर डीएसपी नेहा बाला ने बताया कि आजकल वाट्सएप, टेलीग्राम, यूट्यूब और गूगल एड्स के माध्यम से इन्वेस्टमेंट के फर्जी लिंक भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा:

बैंक खाते में तीन दिन में आया 80.89 लाख रुपये:
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी के इंडसइंड बैंक खाते में महज तीन दिनों में 80.89 लाख रुपये जमा हुए थे। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर उस खाते के खिलाफ 36 मामले दर्ज हैं। इनमें हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, झारखंड समेत कुल 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से शिकायतें आई हैं।

यदि आप ठगी के शिकार हों:
साइबर सेल ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी साइबर फ्रॉड के शिकार हों तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या https://www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, नजदीकी साइबर थाना या साइबर सेल में संपर्क करें।


 Jharkhand DGP: झारखंड DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सवाल,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट के Amicus Curiae ने सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट में नियुक्ति को Prakash Singh गाइडलाइन के...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy: सुदिव्य कुमार सोनू के बाद कौन?...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy, गिरिडीह: झारखंड की राजनीति में किसी बड़े नेता के जाने के बाद केवल शोक ही नहीं होता, बल्कि उसके...

Bokaro Police Crime Report August 2026: बोकारो पुलिस की मासिक अपराध...

Bokaro Police Crime Report August 2026: पुलिस अधीक्षक, बोकारो की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अगस्त 2026...