मानसून सत्र से पहले हो सकता है केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार, बिहार से इस नेता को मिल सकती है…

नई दिल्ली: बिहार में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी कड़ी में एनडीए भी लगातार बिहार में सक्रिय है। सूत्रों से खबर मिल रही है कि मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। कैबिनेट विस्तार में कई वर्तमान मंत्रियों को हटा कर उनकी जगह नए लोगों को मौका दिया जा सकता है।

वहीं सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कैबिनेट विस्तार में बिहार के साथ ही असम और पश्चिम बंगाल के नेताओं को खास तरजीह दी जा सकती है। इसी कड़ी में बिहार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। माना जा रहा है कि उपेन्द्र कुशवाहा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दे कर कुशवाहा वोट को साधने की कोशिश पीएम मोदी करेंगे। हालांकि अभी इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है

यह भी पढ़ें – ‘वोट देगा बिहारी, नौकरी लेगा बाहरी’ अब नहीं चलने देंगे, डोमिसाइल नीति की मांग लेकर राजधानी में…

बता दें कि मोदी सरकार 3.0 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही 71 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी जिसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। केंद्रीय कैबिनेट में अधिकम मंत्रियों की संख्या लोकसभा के कुल सदस्यों की संख्या के 15 प्रतिशत तक हो सकती है तो ऐसे में 81 मंत्री हो सकते हैं। इस नियम के तहत अभी देश में 9 और मंत्री पद पर नेताओं को बैठाया जा सकता है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  स्कूल से लेकर हॉस्टल और प्रोत्साहन राशि तक…, सीएम नीतीश ने अल्पसंख्यक छात्रों के लिए…

Goal 6 22Scope News

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...