टीपीसी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, प्रतिरोध सप्ताह के दौरान बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी

Palamu– पलामू  पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुसरमू जंगल से भरठुआ बंदूक के साथ टीपीसी के तीन उग्रवादियों को  गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादियों द्वारा चलाये जा रहे प्रतिरोध सप्ताह को सफल बनाने के लिए उग्रवादी मुसरमू के जंगल में जमे हुए है.  इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान संदीप यादव, मदन यादव और नन्हका यादव के रुप में हुई है. संदीप यादव और नन्हका यादव पांकी थाना क्षेत्र का है, जबकि मदन यादव चतरा के लावालौंग का रहने वाला है.

गिरफ्तार तीनों  गिरफ्तार उग्रवादी 2012 से 2020 तक पीएलएफआई  संगठन में जुड़ कर पांकी थाना क्षेत्र काम कर रहे थे.  लेकिन इस बीच इनकी गिरफ्तारी हो गयी, उसके बाद टीपीसीके एरिया कमांडर अभय यादव के साथ जुड़ कर काम करने लगें.

बताया जा रहा है कि तीनों उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थें, इस बीच पुलिस को इसकी भनक लग गयी और तीनों को समय रहते गिरफ्ताार कर लिया गया. इनके पास से कई हथियार और बैग आदि बरामद किया गया है. तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.

रिपोर्ट-संदीप

 

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...