Palamu– पलामू पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुसरमू जंगल से भरठुआ बंदूक के साथ टीपीसी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.
एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादियों द्वारा चलाये जा रहे प्रतिरोध सप्ताह को सफल बनाने के लिए उग्रवादी मुसरमू के जंगल में जमे हुए है. इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान संदीप यादव, मदन यादव और नन्हका यादव के रुप में हुई है. संदीप यादव और नन्हका यादव पांकी थाना क्षेत्र का है, जबकि मदन यादव चतरा के लावालौंग का रहने वाला है.
गिरफ्तार तीनों गिरफ्तार उग्रवादी 2012 से 2020 तक पीएलएफआई संगठन में जुड़ कर पांकी थाना क्षेत्र काम कर रहे थे. लेकिन इस बीच इनकी गिरफ्तारी हो गयी, उसके बाद टीपीसीके एरिया कमांडर अभय यादव के साथ जुड़ कर काम करने लगें.
बताया जा रहा है कि तीनों उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थें, इस बीच पुलिस को इसकी भनक लग गयी और तीनों को समय रहते गिरफ्ताार कर लिया गया. इनके पास से कई हथियार और बैग आदि बरामद किया गया है. तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.
रिपोर्ट-संदीप

















