पलामू : पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने तृतीय प्रस्तुति कमिटी’ (टीपीसी) के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन चलाया. आईपीएस के विजय शंकर और रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात कुमार रॉय के नेतृत्व में रामगढ़ थाना क्षेत्र के जंगलो में बुधवार की देर रात तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार उग्रवादी का नाम संदीप यादव, ननक यादव और मदन यादव है. गिरफ्तार उग्रवादियों में संदीप यादव, ननक यादव पांकी थाना क्षेत्र के रहने वाले है, वहीं मदन यादव चतरा का रहने वाला है. तीनो उग्रवादी 2012 से 2020 तक PLFI संगठन में जुड़ कर काम कर रहे थे. कुछ दिन पहले TPC संगठन से जुड़े थे और रामगढ़ थाना क्षेत्र में कुछ बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे.
रिपोर्ट : संजीत यादव
भोजपुर का आतंक और डबल मर्डर हत्याकांड का आरोपी विदेशी राय गिरफ्तार
टीपीसी का एरिया कमांडर निर्मल भुइयां उर्फ बदेश गिरफ्तार
Highlights

















