झामुमो संरक्षक शिबू सोरेन की हालत स्थिर, दिल्ली में जारी है इलाज

रांची: झामुमो के संस्थापक और संरक्षक शिबू सोरेन की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। उनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गुरुजी के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और इलाज के सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

शिबू सोरेन को कुछ दिनों पहले अस्वस्थ महसूस होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और विशेषज्ञ परामर्श दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री दिल्ली से ही संभाल रहे सरकारी कार्य:
शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 जून को दिल्ली रवाना हुए थे। वे अभी तक दिल्ली में ही रुके हुए हैं और वहीं से राज्य के प्रशासनिक कार्यों का संचालन कर रहे हैं। आवश्यक सरकारी फाइलें दिल्ली भेजी जा रही हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री द्वारा वहीं से स्वीकृत किया जा रहा है।

गौरतलब है कि झारखंड की राजनीति में शिबू सोरेन का महत्वपूर्ण स्थान है और उनके स्वास्थ्य को लेकर पूरे राज्य में चिंता का माहौल बना हुआ है। राज्यवासियों सहित राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...