मुख्यमंत्री ने बापू टावर में नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का किया उद्घाटन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग स्थित बापू टावर के छठे तल पर नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने बापू टावर का निरीक्षण किया और इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बापू टावर के भूतल तल पर बनाये गये ओरियेंटेशन हॉल को भी देखा। मुख्यमंत्री ने बापू टावर के भूतल, तीसरा तल एवं पांचवें तल पर जाकर विभिन्न दीर्घाओं में प्रदर्शों का अवलोकन किया।

Goal 3 22Scope News

नीतीश ने नवनिर्मित बापू टावर के विभिन्न तलों एवं निर्मित 5 रैंपों का किया निरीक्षण

नवनिर्मित बापू टावर के विभिन्न तलों एवं निर्मित पांच रैंपों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने गांधीजी के जीवन से संबंधित सभी जानकारियां, म्यूरल, कटआउट और स्क्रीन प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से प्रदर्शों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान प्रेक्षागृह, प्रतीक्षा कक्ष, लाउंज, बापू के आदर्शों को आमजन में स्थापित करने हेतु कार्यों के प्रदर्शन के लिये दीर्घा, अनुसंधान केंद्र, आगंतुक सुविधाएं एवं अन्य संरचनाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने बापू टावर के प्रदर्शों का अवलोकन करते हुए कहा- बापू टावर बहुत ही भव्य बना है

मुख्यमंत्री ने बापू टावर के प्रदर्शों का अवलोकन करते हुए कहा कि बापू टावर बहुत ही भव्य बना है, यह लोगों के लिये दर्शनीय है। बापू टावर में आकर बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी को जानने और समझने में सहूलियत होगी। यहां बापू के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं, गांधीजी के विचार, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, बिहार से उनके लगाव और बापू के आदर्शों को बेहतर ढंग से रेखांकित कर प्रदर्शित किया गया है ताकि आमजन यहां आकर उसे देख और समझ सकें। इस परिसर को हरा-भरा और व्यवस्थित बनाया गया है। इसको इसी तरह मेंटेन रखें।

Nitish Bapu Tower 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने बापू टावर के भ्रमण पर आए स्कूली बच्चों से मुलाकात की

मुख्यमंत्री ने बापू टावर के भ्रमण पर आए स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि आप सब बापू टावर को देखिये, यह बहुत अच्छा बना है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के जीवनी से जुड़े कार्यों और गतिविधियों को देखिए और समझिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Nitish Bapu Tower 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने JP गंगा पथ पर किए जा रहे सौंदर्गीकरण कार्य व गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...