Commercial Advertisment

Gumla Crime : रुई लदी ट्रक से निकला शराब का जखीरा, 1020 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार…

Gumla Crime : पुलिस अधीक्षक हैरिस बिन जमा के नेतृत्व में गुमला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष छापामारी दल ने पुग्गु बाईपास के पास वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध यूपी नंबर ट्रक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख ट्रक तेज़ी से भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : राज्यपाल संतोष गंगवार अस्पताल में भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मिले… 

Gumla Crime : ट्रक के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे 1020 पेटियां शराब

Gumla Crime : रुई के अंदर छुपाकर ले जा रहे थे गांजा
Gumla Crime : रुई के अंदर छुपाकर ले जा रहे थे गांजा

पकड़े गए ट्रक में दो व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने अपना नाम अकबर खान और शरीफ खान बताया। दोनों आरोपी राजस्थान निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने दावा किया कि ट्रक में रूई लदी है, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि ट्रक में अवैध रूप से शराब छिपाई गई है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : भोजुडीह रेलवे जंक्शन के समीप मिला 7000 टन अवैध कोयला भंडारण, खनन टीम ने… 

जब ट्रक की विधिवत तलाशी ली गई, तो रूई की गांठों के नीचे छुपाकर रखी गई बियर की कुल 1020 पेटियां बरामद की गईं। बरामद माल में तुबोर्ग और किंगफिशर ब्रांड की बियर शामिल हैं, जिन पर “फॉर सेल इन पंजाब ऑनली” अंकित था। प्रत्येक पेटी में 500 एमएल की 24 कैन बियर मौजूद थी।

Gumla Crime : जानकारी देते एसपी
Gumla Crime : जानकारी देते एसपी

ये भी पढ़ें- Breaking : कांग्रेस नेता के भाई को लगी चार गोलियां, पारस अस्पताल में हंगामा… 

छत्तीसगढ़ से रांची आ रही थी शराब

आरोपियों ने बताया कि यह शराब छत्तीसगढ़ से लाकर गुमला होते हुए रांची ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक समेत पूरे अवैध माल को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गुमला पुलिस इस कार्रवाई को तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मान रही है।

अमित राज की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें=====

Giridih Crime : आधार अपडेट कराने के नाम पर साईबर ठगी करने वाले चार ठग गिरफ्तार… 

Dhanbad : रहस्यमयी तरीके से मजदूर की मौत से बवाल, घर ताला लगाकर भागी मालकिन, गुस्साए ग्रामीणों ने… 

Giridih Crime : आधार अपडेट कराने के नाम पर साईबर ठगी करने वाले चार ठग गिरफ्तार…

Dhanbad Suicide : घर में फंदे के सहारे झूलकर युवती ने कर ली आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग में… 

 

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...