मेहनत बनी पहचान, कटिहार की चुन्नी देवी Social Media की नई स्टार बनीं

कटिहार : लाइक, कमेंट और शेयर वाले सोशल मीडिया के सेंसेशन वाले इस वर्चुअल दुनिया में कब किसको यूजर्स सेलिब्रिटी बना दें इसका आकलन करना मुश्किल है। वैसे तो आमलोग सोचते हैं कि सोशल मीडिया मे सेंसेशन बनने के लिए इस दुनिया में सिर्फ ग्लैमर और अश्लीलता ही कंटेंट लोगों को ज्यादा आकर्षित करता है।

Goal 7 22Scope News

चुन्नी देवी अपनी मेहनत से जुड़ी Video को करती हैं अपलोड

कटिहार के सुदूर दियारा क्षेत्र अमदाबाद प्रखंड के खट्टी भवानीपुर के रहने वाले चुन्नी देवी ने खुद के मेहनत से जुड़े आटा चक्की चलाने वाले वीडियो, सरसों से तेल निकालने वाले वीडियो और धान कूटने वाले वीडियो फेसबुक में अपलोड किया है। जिससे उनके दोनों फेसबुक अकाउंट में लाखों का फॉलोवर जुटे हुए हैं। उनके फेसबुक अकाउंट चुन्नी देवी में 184K और चुन्नी देवी ऑफिशियल में 220K फॉलोवर यह बताने के लिए काफी है। लोग सुदूर इलाके के इस महिला के आत्मनिर्भरता की कहानी को देखने के लिए कितना उत्सुक हैं।

अपने पति से अनबन के कारण पिछले कुछ सालों से मायके में ही रह रही है – पिता

चुन्नी देवी के पिता कहते हैं कि उनके चार बेटी है। यह बेटी अपने पति से अनबन के कारण पिछले कुछ सालों से मायके में ही रह रही है। ऐसे में चुन्नी देवी अपने दोनों बच्चों के अच्छे परवरिश के लिए पिता के ही इस आटा मिल को सुदूर इलाके में खुद से चला रही हैं। जिसका वीडियो वह सोशल मीडिया में अपलोड करती हैं। जिस कारण उनका रातों-रात सोशल मीडिया में यह शोहरत मिला है।

चुन्नी देवी के सोशल मीडिया में इस शोहरत से उनका पूरा परिवार बेहद खुश है

फिलहाल, चुन्नी देवी के सोशल मीडिया में इस शोहरत से उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। वह लोग आगे चाहते हैं कि सोशल मीडिया के इस दौड़ में लोगों को प्रेरित करने के लिए चुन्नी देवी के कामों से जुड़े वीडियो अपलोड करती हैं। उन वीडियो के लिए लाइक, कमेंट और शेयर के साथ-साथ सरहाना भी मिले। जबकि चुन्नी देवी कहती हैं कि जिस दौड़ में लोग लाइक और कमेंट के लिए ग्लैमरस और अश्लील कंटेंट वाले वीडियो डालने से भी गुरेज नहीं करते हैं। उस दौर में उनके काम के आधार पर लोग जिस तरह से सोशल मीडिया में उनसे जुड़े हैं, इससे वह बेहद उत्साहित हैं।

यह भी पढ़े : NH-31 पर दो हाइवा की टक्कर, चालक की मौत, खलासी घायल…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Chapapur Colliery Protest: चापापुर कोलयरी में सुरक्षा व्यवस्था पर बवाल, जिप...

Chapapur Colliery Protest: धनबाद जिले के निरसा में स्थित चापापुर आउटसोर्सिंग कोलियरी में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजामों को लेकर जिला परिषद सदस्य...

Pappu Khan Arrest: मोतिहारी में STF की बड़ी कार्रवाई, केसरिया प्रमुख...

Pappu Khan Arrest: पूर्वी चंपारण जिले में एक अहम ऑपरेशन के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केसरिया ब्लॉक प्रमुख के पति नाज़ अहमद...

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...