Palamu: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई गंभीर घायल

Palamu: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कउवल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-98 (NH-98) पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, डालटनगंज रेफर किया गया है।

Palamu: सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत

जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले के रंका और रमकंडा प्रखंड से मजदूरों का एक जत्था धान की रोपनी के लिए बिहार के सासाराम जा रहा था। मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार थे। इसी दौरान छतरपुर के कउवल के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया।

इस हादसे में पिकअप पर सवार दो मजदूरों की मौत हो गई और बाकी मजदूर घायल हो गए। वाहन में कुल 30 लोग सवार थे, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक नशे में था, जिससे वाहन का नियंत्रण बिगड़ा और यह दुर्घटना हुई। वहीं दोनों शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Saffrn

Trending News

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का...

Ramgarh: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) के जीएफ़ए यूनिट परिसर में 28-29 अप्रैल को दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन...

Jharkhand के पुलिसकर्मियों का वेतन शुरु, राज्यकर्मियों की उम्मीद जगी,ट्रेजरी घोटाले...

Jharkhand: Jharkhand के राज्यकर्मियों को बीते कुछ महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना...

Dhanbad के प्राथमिक विद्यालयों की खुली पोल: कहीं टूटती छत,कहीं चोरों...

Jharkhand: झारखंड सरकार और शिक्षा विभाग भले ही बेहतर शिक्षा के दावे कर ले, लेकिन Dhanbad जिले के टुंडी प्रखंड से जो तस्वीरें सामने...

मोतिहारी DM ने किया छतौनी ओवरब्रिज निर्माण का निरीक्षण

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में छतौनी ओवरब्रिज निर्माण को लेकर उठी समस्याओं पर अब प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल खुद...

रंका अनुमंडल सदर थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने सामुदायिक पुलिसिंग...

Garhwa: Garhwa जिला के रंका अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र राजकीय मध्य विद्यालय रबदा खुरा के तहत प्राथमिक विद्यालय होन्हे कला के प्रांगण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img