धान रोपनी करने जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, तीन की मौत, दो दर्जन घायल

गढ़वा: झारखंड से बिहार के सासाराम धान रोपनी के लिए जा रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन शनिवार को छतरपुर के कऊवल स्थित फोरलेन ओवरब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

घटना सुबह उस समय घटी जब गढ़वा जिला के रमकंडा और रंका क्षेत्र के लगभग 30 मजदूर अपने परिवार के साथ पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन संख्या BR 45 G 1364) से बिहार के रोहतास जिले के करहगर (सासाराम) जा रहे थे। इसी दौरान कऊवल ओवरब्रिज पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार साहू और छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि मृतकों की पहचान निम्न रूप से की गई है:

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय प्रशासन की तत्परता से समय रहते घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, अन्यथा मृतकों की संख्या और बढ़ सकती थी।


Nitish Kumar Development Work Exhibition: गया में नीतीश कुमार के 20...

Nitish Kumar Development Work Exhibition: बिहार के गया जिले के केदारनाथ मार्केट में मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के वर्ष 2005 से 2025...

Bihar Madhyama Pass Students: बिहार में मध्यमा पास छात्रों के लिए...

Bihar Madhyama Pass Students: बिहार में मध्यमा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar Thermocol Waste Recycling: बेकार थर्मोकोल से उपयोगी उत्पाद, जानिए कैसे...

Bihar Thermocol Waste Recycling: बिहार में कचरे को उपयोगी संसाधन में बदलने की पहल के तहत पटना जिले के खुशरूपुर प्रखंड की अलावलपुर पंचायत...