सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है…, LS कॉलेज में राज्यपाल ने कहा…

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के एतिहासिक लंगट सिंह कॉलेज के 126वें  स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे। उन्होंने कॉलेज के आचार्य जे बी कृपलानी सभागार में Shining India to Amrit Kaal: Towards and Empowered and Viksit Bharat विषय पर आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन किया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य ओपी राय ने कॉलेज का प्रतीक चिह्न और शाल दे कर राज्यपाल को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारत की पहचान उसके बौद्धिक और सांस्कृतिक धन से है। भारत ने दुनिया को ज्ञान दिया है। विश्व की अन्य सभ्यताएं अन्य वजहों से प्रसिद्ध है लेकिन भारत की संस्कृति ऐसी है जिसकी निरंतरता है और यह ज्ञान व एकात्मकता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। राज्यपाल ने कहा कि सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है, यह निरंतर और अविनाशी है।

यह भी पढ़ें – मुजफ्फरपुर पहुंचे राज्यपाल, स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि, कहा…

भारतीय संस्कृति धर्म, जाति या पंथ के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करती है। विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों, रीति-रिवाजों और खान-पान की आदतों के बावजूद, सभी भारतीय नागरिक एक और समान हैं। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी, कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय, प्राचार्य ओम प्रकाश राय समेत अन्य मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मुहर्रम को लेकर पूरा बिहार है सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील, एडीजी ने बताया क्या है प्लान…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Sadar Hospital में जटिल Brain Tumor Surgery सफल, 46 वर्षीय...

Ranchi Sadar Hospital Brain Tumor Surgery: सदर अस्पताल रांची की न्यूरोसर्जरी सेवा ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां 46 वर्षीय भूषण...

Sasaram ATM Theft: पुलिस चौकी के पास ATM चोरी से हड़कंप,...

Sasaram ATM Theft: शहर में पुलिस की मौजूदगी और गश्ती व्यवस्था के बीच अपराधियों ने ATM चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गौरक्षणी...

Jamtara Beat Policing: जामताड़ा में अपराधियों पर पुलिस की नई रणनीति,...

Jamtara Beat Policing, जामताड़ा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग व्यवस्था...