छपरा में चिराग की रैली से NDA को होगा फायदा! आरा-राजगीर के बाद एक बार फिर…

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में आगामी 06 जुलाई को विशाल नव संकल्प महासभा आयोजित की गई है जिसमें लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। चिराग के कार्यक्रम को लेकर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि चुनावी वर्ष में पार्टी सारण के ऐतिहासिक भूमि से चुनावी बिगुल फुकेंगी।

जनसभा में विकसित बिहार एक नया बिहार के संकल्प के साथ लाखों की संख्या में सारण प्रमंडल के समर्पित कार्यकर्ता पार्टी के वरीय नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी सांसद बिहार से जुड़े सभी राष्ट्रीय नेता पार्टी के वरीय पदाधिकारी और सारण प्रमंडल अंतर्गत छपरा, सिवान और गोपालगंज जिले के सभी समर्पित कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस नव संकल्प महासभा को लेकर सारण प्रमंडल के तमाम कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

यह भी पढ़ें – आरा और राजगीर के बाद अब छपरा…, चिराग की रैली को सफल बनाने में जी-जान से लगा है यह युवा नेता

डॉ भट्ट ने बताया कि नव संकल्प महासभा पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नई जोश और एक नया ऊर्जा भरेगा। इस कार्यक्रम की मुकम्मल तैयारी पूरी कर ली गई है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा छपरा शहर को बैनर और पोस्टरों से पाटा गया है। पार्टी के नेताओं द्वारा अपने लोकप्रिय नेता चिराग पासवान के स्वागत में जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जा रहें हैं। छपरा पहुंचने पर नेता के स्वागत में फूलों की बारिश की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद अरूण भारती, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और उनके साथ पार्टी के दर्जनों वरीय नेताओं ने कमान संभाल लिया है। तीनों जिलों में गांव-गांव जाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। डॉ भट्ट ने इस कार्यक्रम में लाखों लोगों उपस्थिति का दावा किया है। इसके लियें पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों तक आमंत्रण पत्र पहुंचाया जा रहा है। डॉ भट्ट ने कहा कि आरा, नालंदा के बाद छपरा में भी यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होंगी, जिसका सीधा-सीधा लाभ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिलेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   पान तांती समाज में फिर जगी न्याय की आस, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया पेटीशन

 

 

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...