श्रावणी मेले में कांवरियों को नहीं होगी दिक्कत, मंत्री नितिन नबीन ने कहा ‘2025 में…’

कांवरिया पथ का निरीक्षण करने जा रहे पथ निर्माण मंत्री का भाजपा नेता ने किया स्वागत। मंत्री ने कहा ‘कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशान। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से चुनाव होगा पारदर्शी। निष्पक्ष चुनाव के लिए पुनरीक्षण कार्य जरूरी।’

मुंगेर: बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन शनिवार को पटना से भागलपुर जाने के क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार पोद्दार के नेतृत्व में भाजपा नेता कार्यकर्ता ने स्वागत अभिनंदन किया। एनएच 80 पर मंत्री का जिला मंत्री कृष्ण कुमार सिंह उर्फ किसटु सिंह ने मां दुर्गा की स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान मंत्री ने कहा विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की का जायजा लेने के लिए सुल्तानगंज से देवघर तक सड़क मार्ग देखने जा रहे हैं।

विभागीय स्तर पर क्या तैयारी हुई है इसका जायजा लेते हुए विभागीय अधिकारी को दिशा निर्देश भी देना है। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में बिहार झारखंड सहित देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु बाबा नगरी पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को सड़क पर चलने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। वहीं भाजपा नेता कार्यकर्ता के द्वारा किए गए सम्मान के प्रति आभार प्रकट करते हुए मंत्री ने कहा कि 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बिहार में बननी है इसलिए बूथ जीतो चुनाव जीतो की रणनीति पर काम करना है।

यह भी पढ़ें – कैमूर में RJD के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उनके बेटे का लोगों जलाया पुतला, लगाये गंभीर आरोप…

मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिससे विपक्ष घबराई हुई है। चुनाव को निष्पक्ष कराने का यह एक पारदर्शी तरीका चुनाव आयोग ने अपनाया है जिसका समर्थन केंद्र एवं राज्य सरकार कर रही है हम लोगों को भी इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करना।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार पुलिस पर उठते सवाल, कार्यप्रणाली या व्यवस्था की खामियों का परिणाम?

मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...