Advertisement
Advertisement

ताजिया मिलान जुलुस के दौरान करंट की चपेट में आने से 1 की मौत, 3 दर्जन झुलसे

दरभंगा: बड़ी खबर दरभंगा से है जहां मुहर्रम के चौकी मिलान जुलुस के दौरान बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि करीब 3 दर्जन लोग झुलस गये। घटना दरभंगा के तारडीह प्रखंड के ककोढा गांव की है जहां शनिवार को मुहर्रम की चौकी मिलान जुलुस के दौरान झंडा का बांस बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि करीब तीन दर्जन लोग झुलस गये। सभी जख्मियो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें – चिराग बिहार में करेंगे शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार, पिता की जयंती समारोह में…

जानकारी के अनुसार तीन गांव के लोग मुहर्रम का ताजिया मिलान के लिए जुलुस निकाल रहे थे। इस दौरान सड़क किनारे से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं करीब 3 दर्जन लोग जख्मी हो गये। मृतक की पहचान मो मिराज के रूप में की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। वहीं लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   उस वक्त भी NDA की सरकार थी अब भी वही सरकार है, तेजस्वी ने…

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Chhath Ghat Security: छठ घाटों पर प्रशासन का सख्त पहरा,...

Bihar Chhath Ghat Security, पटना: छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बिहार...

Bihar Electric Bus Charging Stations: बिहार के 6 जिलों को मिलेगी...

Bihar Electric Bus Charging Stations, पटना: बिहार में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा देने और चार्जिंग की समस्या दूर करने के लिए राज्य...

Sonpur Mela 2026 Food Court: सोनपुर मेले में इस बार क्या...

Sonpur Mela 2026 Food Court, छपरा: विश्व प्रसिद्ध हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में इस बार श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बिहार के अलग-अलग जिलों के...