फूलबसिया रेलवे साइडिंग पर अपराधियों का तांडव, धमकी भरा पर्चा छोड़, लिखा…

Latehar: जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलबसिया रेलवे साइडिंग इलाके में शनिवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। घटनास्थल पर अपराधियों ने एक हाईवा वाहन को डीजल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। जबकि दूसरी हाईवा में भी आग लगाने की कोशिश की गई। हालांकि उस वाहन का चालक सतर्कता दिखाते हुए मौके से भाग निकला और अपनी जान बचाने में सफल रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग 5 से 6 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस को घटनास्थल से 4 से 5 खोखा (कारतूस के खोल) भी बरामद हुए हैं। जिससे इस बात की आशंका जताई जा रही है कि मौके पर फायरिंग भी की गई हो सकती है।

घटना के बाद अपराधियों ने घटनास्थल पर राहुल दुबे गैंग के नाम से एक धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा है। जिसमें आगे और घटनाओं को अंजाम देने की चेतावनी दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

 

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...