Ranchi: 9 दिनों तक मौसी के घर रहने के बाद आज मुख्य मंदिर में लौटे भगवान जगन्नाथ, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

Ranchi: भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा आज नौ दिनों के प्रवास के बाद अपने मुख्य मंदिर में वापस लौट आए। भव्य और विशाल रथ में विराजमान भगवान जगन्नाथ की वापसी यात्रा को देखने और रथ की रस्सी खींचने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

Ranchi: मुख्य मंदिर में लौटे भगवान जगन्नाथ

वहीं रथ मार्ग पर भक्तों का जनसैलाब दिखा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से रथ की रस्सी खींचकर अपने आराध्य को उनके मंदिर तक पहुंचाया। इस रथ यात्रा के समापन अवसर पर कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी भाग लिया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने पूजा-अर्चना कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया।

Ranchi: नौ दिनों के लिए मौसी के घर जाते हैं

गौरतलब है कि हर वर्ष भगवान जगन्नाथ अपने भाई-बहन के साथ नौ दिनों के लिए अपनी मौसी के घर जाते हैं और वहां से उल्टा रथ (वापसी यात्रा) के जरिए लौटते हैं। आज उसी परंपरा का पालन करते हुए वे अपने मुख्य मंदिर में पुनः प्रतिष्ठित हुए। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने पूरे माहौल को भक्ति और उल्लास से भर दिया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...

 Mann Ki Baat: मन की बात 137वां संस्करण: CM सम्राट चौधरी...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मन की बात के 137वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा। उन्होंने नशा मुक्त युवा, महिला सशक्तिकरण और नवाचार पर जोर...

 Jewelry Festival 2026: पटना में Jewelry Festival 2026 का आगाज, CM...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में Jewelry Festival 2026 का शुभारंभ किया। देशभर से आए करीब 200 आभूषण निर्माताओं ने महोत्सव में अपने उत्पाद...