ताजिया जुलूस में शामिल होने से मना किया तो बरसा दिया ईंट पत्थर, 2 दर्जन…

भागलपुर में ताजिया जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प, दो दर्जन से अधिक घायल

भागलपुर: भागलपुर में रविवार को ताजिया जुलूस के दौरान एक समुदाय के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। झड़प के बाद एक गुट ने मस्जिद की छत पर चढ़कर जमकर ईंट-पत्थर चलाए। घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मामला नवगछिया पुलिस जिलांतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव स्थित समीप मस्जिद ए बिलाल के समीप का है। एक पक्ष का कहना था कि गोल जुलूस में दूसरे पक्ष के लोग शामिल नहीं होंगे, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया और जबरदस्ती जुलूस में शामिल हो गए। इसके बाद कहासुनी हुई और विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोग मस्जिद की छत पर चढ़ गए और जमकर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इधर दूसरे पक्ष की ओर से भी जवाबी पत्थरबाजी की गई, करीब आधे घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण रही।

यह भी पढ़ें – गयाजी में सड़क पर उतरा फाइटर जेट राफेल, विंग पर लिखा है ‘सोफिया कुरैशी’…

सूचना मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति पर नियंत्रण नहीं हो पाया। इसके बाद नवगछिया के नदी थाना की पुलिस, डीएसपी ओमप्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। एक पक्ष से अरुण रश्मि ने बताया कि हम लोग गोल लेकर निकल रहे थे, इसी दौरान जैसे ही मस्जिद ए बिलाल के पास पहुंचे, दूसरे पक्ष के लोगों ने हम पर पत्थर से हमला कर दिया। कल ही उन लोगों ने कहा था कि वे भी जुलूस में शामिल होंगे, लेकिन हमने कहा था कि हम अलग जुलूस निकालेंगे। इसी बात को लेकर सुबह से ही छत पर ईंट-पत्थर जमा करके रखे थे और जैसे ही जुलूस वहां पहुंचा, हमला कर दिया गया। एक पक्ष ने पुलिस को इस मामले में लिखित आवेदन सौंपा है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   नप गये बेउर जेल के तीन कर्मी, गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने किया दावा…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Basia Raid Update: अवैध बालू भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 30,000 घनफीट...

 गुमला के बसिया क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, 30,000 घनफीट अवैध बालू जब्त। 10 लोगों की संलिप्तता, प्रशासन ने शुरू की कानूनी...

Piparwar Encounter: मुठभेड़ में 4 कुख्यात नक्सली ढेर, सहदेव महतो और...

झारखंड के पिपरवार में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर। सहदेव महतो और उसकी पत्नी नताशा की मौत, इलाके में...

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img