Advertisment

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने की घोषणा, पारा शिक्षक होंगे स्थायी

रांचीः पारा शिक्षकों के स्थायीकरण और वेतनमान को लेकर बैठक हुई। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि झारखंड में पारा शिक्षकों को बिहार की तर्ज पर शिक्षा मित्र की तरह स्थायी किया जायेगा। इसके लिये पारा शिक्षकों के आकलन के लिए परीक्षा ली जायेगी, जिसे सीमित आकलन परीक्षा कही जायेगी। जो पारा शिक्षक इस परीक्षा को पास करेंगे, उन्हें स्थायी किया जायेगा। इसके लिये पारा शिक्षकों को तीन अवसर दिये जायेंगे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जो प्रारूप पारा शिक्षकों को दिया जायेगा, अगर कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो वह दर्ज करा सकते हैं।

इसके पहले विधि विभाग से शिक्षा विभाग ने सुझाव मांगा था। इसमें विधि विभाग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा लेने का सुझाव दिया गया, जिसका पारा शिक्षकों ने विरोध जताया था। बैठक दो पालियों में हुई, पहली पाली में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, विकास आयुक्त, शिक्षा सचिव राजेश शर्मा, प्राथमिक शिक्षा निदेशक शैलेश कुमार चौरसिया समेत शिक्षा परियोजना के अन्य अधिकारी शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली की बैठक में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल हुए।

पारा शिक्षकों के स्थायीकरण समेत अन्य मुद्दों पर बैठक आज, शिक्षा मंत्री कर सकते हैं मानदेय वृद्धि की घोषणा

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...