एक सप्ताह तक चलने वाले डिज्नीलैंड मेले का महापौर ने किया उद्घाटन

बेतिया : बेतिया महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने ऐतिहासिक राज ड्योढी परिसर में डिज्नीलैंड मेला का उद्घाटन किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि आज के तनावपूर्ण दौर में डिज्नीलैंड मेला एक लोकप्रिय आयोजन बन गया है। सभी उम्र के लोगों के लिए यह खासम खास मेला विभिन्न प्रकार के मनोरंजन, खरीदारी और खाने-पीने की सुविधा का बेहतर संगम और विकल्प है।

goal 22Scope News

इस मेले में झूले यथा ब्रेक डांस, टोरा टोरा व ज्वाइंट व्हील के साथ ही विभिन्न प्रकार के स्टॉल होते हैं – मेयर

महापौर गरिमा देवी ने आयोजक और बेतिया राज प्रबंधन के हवाले से बताया कि इस मेले में विभिन्न प्रकार के झूले यथा ब्रेक डांस, टोरा टोरा और ज्वाइंट व्हील आदि के साथ ही विभिन्न प्रकार के स्टॉल होते हैं जो कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, श्रृंगार, हस्तशिल्प और अन्य सामान बेचें जाते मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, मेले में चाट, पिज्जा, बर्गर और मिठाई जैसे विभिन्न प्रकार के भोजन के स्टॉल भी लगे हैं। प्रोपराइटर सरताज आलम, समाजसेवी नसीम अहमद, राजेश अग्रवाल, सानिया परवीन, वसीम खान, ओमी खान,लड्डू कुमार और चंददीप शर्मा आदि की भागीदारी रही।

यह भी पढ़े : Municipal Corporation के घाटों पर स्वच्छ वातावरण में सुरक्षित छठ पूजा करें सुनिश्चित:गरिमा

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...