Palamu : जंगल में महिला का शव मिलने से मची सनसनी, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका…

Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित करसो जंगल से एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान गढ़वा जिला अंतर्गत रंका थाना क्षेत्र के खपरो गांव निवासी नजमा बीबी के रूप में की गई है, जो 6 जुलाई से लापता थी। घटना कादब मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : झरिया में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, 8 घायल… 

Palamu : 6 जुलाई की शाम से लापता थी महिला

बताया जा रहा है कि अहले सुबह कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए हुए थे, जहां उन्होंने एक महिला का शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पहचान होने के बाद मृतका के परिजनों को सूचित किया गया, जो घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी जानकारी पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान: पेटो से तीसरा जत्था वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और विंध्याचल के लिए हुआ रवाना 

प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

परिजनों के अनुसार, नजमा बीबी 6 जुलाई की शाम ताजिया मिलान देखने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना रंका थाना में दी थी। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है। थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि मृतका का एक युवक से संपर्क था, जो शाहपुर का रहने वाला है। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही युवक फरार हो गया है, जिससे संदेह और गहरा गया है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : हजारीबाग को मिला सावन स्पेशल ट्रेन, सांसद मनीष जायसवाल ने मोदी सरकार का जताया आभार 

पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक की तलाश जारी है और मृतका के परिजनों से पूरी जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी जरुर पढ़ें====

Breaking : विधायक जयराम महतो पर महिला ने लगाया अभद्र टिप्पणी का आरोप, अरगोड़ा थाने में केस दर्ज 

Dhanbad : शराब दुकानों के सेल्समैन का फूटा गुस्सा, कर्मियों ने दे डाली ये चेतावनी… 

Purnia Massacre : डायन बता कर पूरे परिवार को ज़िंदा जलाया, भड़के बंधु तिर्की कहा-मानवता का नरसंहार हो उच्चस्तरीय जांच…

Garhwa : महुआ चुनने गई, शव बनकर लौटी महिला, आठ दिन में चार की मौत… 

Breaking : राहुल गांधी ने जाना शिबू सोरेन का हाल, हेमंत सोरेन से भी मिले… 

Deoghar में भारत बंद का असर, श्रम संहिताओं के विरोध में ट्रेड यूनियनों का जुलूस और प्रदर्शन… 

Lohardaga : भारत बंद को ट्रेड यूनियन संघ ने दिया समर्थन, चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी 

 

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...