Advertisement
Advertisement

झारखंड में शराब दुकानों के 1400 कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, एमआरपी से अधिक वसूली और गबन के आरोप

रांची: झारखंड में शराब दुकानों से जुड़े लगभग 1400 कर्मचारियों पर बड़ा प्रशासनिक शिकंजा कसने वाला है। झारखंड राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) ने इन कर्मचारियों को अनियमितता के आरोप में चिह्नित करते हुए जिलावार सूची जारी कर दी है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

इन कर्मचारियों पर मुख्य रूप से एमआरपी से अधिक दर पर शराब बेचने, बिक्री के बाद राजस्व जमा नहीं करने और कैश गबन जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। जेएसबीसीएल ने सभी जिलों के उपायुक्तों को सूची भेज दी है, साथ ही साफ किया है कि इन कर्मचारियों की सेवाएं अब नहीं ली जाएंगी और उनके खिलाफ जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ऑडिट के बाद सामने आई अनियमितताएं
राज्यभर में चल रही शराब दुकानों का ऑडिट कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। कुल 1453 में से 1360 दुकानों का ऑडिट पूरा हो चुका है। इनमें से कई मामलों में गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।

415 दुकानों में शुरू हुई नई व्यवस्था
ऑडिट और हैंडओवर-टेकओवर प्रक्रिया पूरी करने के बाद, अब तक 415 शराब दुकानों में नयी व्यवस्था के तहत बिक्री शुरू कर दी गई है। शेष दुकानों का संचालन भी आगामी सप्ताह तक JSBCL की प्रत्यक्ष निगरानी में शुरू कर दिया जाएगा।

सरकारी राजस्व की रक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की पहल
JSBCL के इस कदम को राज्य में शराब कारोबार में पारदर्शिता लाने और सरकारी राजस्व की रक्षा की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद दोषी कर्मचारियों के खिलाफ वित्तीय व कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।


Commercial Advertisment

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: पटना को मिला स्वच्छ शहर...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट...