Advertisment

Hazaribagh : दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष, अपहरण, हत्या और आगजनी के बाद छावनी में तब्दील हुआ इलाका…

Hazaribagh : बड़कागांव थाना क्षेत्र के दो गांव पिपराडीह और कुमारडीह में भारी तनाव देखने को मिल रहा है। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट और आगजनी की घटना के बाद तनाव को देखते हुए दोनों गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। तनाव को देखते हुए पूरे इलाके में फोर्स तैनात की गई है।

ये भी पढ़ें- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत ददई दुबे को दी श्रद्धांजलि… 

कुंए से शव मिलने के बाद बिगड़ा माहौल

Hazaribagh : गांव का बिगड़ा माहौल
Hazaribagh : गांव का बिगड़ा माहौल

पूरा मामला कल एक कुएं से पिपराडीह निवासी दिनेश प्रजापति के शव मिलने के बाद शुरू हुआ। दरअसल 6 जुलाई से पिपराडीह के दिनेश प्रजापति लापता थे एवं उनकी पत्नी ने बड़का गांव थाने में आवेदन देकर अपहरण का आरोप बगल गांव कुम्हारडीहा के ही सुभाष प्रजापति एवं उनके महेश प्रजापति पर लगाया था। पत्नी के अनुसार पूरा मामला दिनेश प्रजापति के द्वारा सुभाष प्रजापति को दिए गए कर्ज को लेकर था जिसे दिनेश प्रजापति के द्वारा मांगे जाने पर पत्नी ने शंका जाहिर की थी कि महेश प्रजापति और सुभाष प्रजापति ने उनके पति का अपहरण कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Palamu में जहरीले सांप का कहर, विधायक आलोक चौरसिया के दो नातियों की मौत, दामाद गंभीर… 

Hazaribagh : ग्रामीणों ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़ और आगजनी

Hazaribagh : घटना के बाद रोती बिलखती महिला
Hazaribagh : घटना के बाद रोती बिलखती महिला

कल दिनेश प्रजापति का शव महेश प्रजापति के घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक पुराने कुएं से बरामद हुआ इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन उससे पहले ही गुस्साये पिपbadराडीह के ग्रामीणों ने कुम्हारडिहा के महेश प्रजापति के घर पर हमला कर दिया और घर में आगजनिक कर दी सामानों को तोड़ दिया एवं अपहरण के आरोपी सुभाष प्रजापति और उनके पिता महेश प्रजापति को ढूंढने के दौरान महेश प्रजापति के मिलने पर उनके साथ मारपीट की जिसमें उनकी की भी जान चली गई। उसके बाद से दोनों गांव में तनाव का माहौल है एवं पुलिस ने दोनों गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Breaking : ACB की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी 20 हजार की घूंस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…

मृतक दिनेश प्रजापति के परिजनों ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह कहा कि आरोपी को पकड़कर उन्होंने थाने को दे दिया था इसके बावजूद आरोपी थाने से छूट गया यह कैसे हुआ। उन्होंने यह भी कहा है कि महेश प्रजापति के घर पर किसने हमला किया यह उन्हें नहीं पता परंतु यह सब कुछ प्रशासन की कमी से हुआ है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : ऑपरेशन में लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने मेडिकेंट में किया हंगामा… 

कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसने दी-दूसरा पक्ष

Hazaribagh : मामले की जानकारी देता एक पक्ष
Hazaribagh : मामले की जानकारी देता एक पक्ष

वही भीड़ के द्वारा घर पर हमला करके घर को आज के हवाले करने एवं मारपीट में जान गंवाने वाले महेश प्रजापति के पुत्र विकास कुमार ने भी प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि कानून हाथ में लेने की अनुमति भीड़ को किसने दिया। उन्होंने 8 से 10 लोगों पर यह आरोप लगाया है कि भीड़ ने उनके गांव पहुंचकर उनके घर में तोड़फोड़ लूटपाट और पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की जिसमें उनकी जान चली गई।

ये भी पढ़ें- Jhariya Breaking : जमीन विवाद में पुलिस ने ग्रामीणों पर भांजी लाठियां, दर्जनों महिलाएं घायल… 

सभी बिंदुओं की जांच में जुटी पुलिस

वहीं पड़ोसी रामजीत कुमार ने भी कहा है कि जिस प्रकार से घर में तोड़फोड़ और लूटपाट किया गया है वह ठीक नहीं है। सब कुछ बर्बाद हो गया है। रहने के लिए घर नहीं बचा। प्रशासन को इसमें दखलअंदाजी करते हुए मुआवजा देना चाहिए एवं आरोपियों की पहचान कर उन्हें सजा भी देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Ranchi : बुढ़मू में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से मासूम की मौत, मां घायल… 

पुलिस पदाधिकारी की माने तो वह अपना काम कर रहे हैं और सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है जल्द ही सभी आरोपी यानी कि दिनेश प्रजापति की हत्या कर उनके शरीर को कुएं में किसने डाला एवं किन लोगों ने आरोपी महेश प्रजापति के घर पर हमला किया उसका पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पूरे गांव में तनाव की स्थिति है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट—

ये भी जरुर पढ़ें====

डुमरी विधायक Jairam Mahato पर मारपीट का आरोप, नवाडीह थाना में केस दर्ज… 

Ranchi Breaking : ITI बस स्टैंड के पास सड़ी-गली हालत में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Dhanbad Breaking : झरिया में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, 8 घायल… 

Giridih : चेन्नई में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर की मौत, इकलौता था सहारा… 

Hazaribagh : लापता युवक का शव मिलते ही भड़की भीड़ ने घर फूंका, एक को पीट-पीटकर मार डाला… 

Palamu : जंगल में महिला का शव मिलने से मची सनसनी, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका… 

Garhwa : सड़क पर बहा खून, मझिगांव में अपराधियों ने दिनदहाड़े शख्स को मारी गोली… 

Breaking : बैठक में नहीं रखी जाती मांगें, एजेंडा पहले से सेट-पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बड़ा बयान… 

Breaking : SC-ST-OBC वोटर्स के खिलाफ साजिश! चुनाव आयोग पर कांग्रेस का सीधा वार 

 

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...