Ranchi Breaking : ITI बस स्टैंड के पास सड़ी-गली हालत में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Ranchi Breaking : राजधानी रांची में पंडरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत ITI बस स्टैंड के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां बने एक पानी टंकी के नीचे से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने जब आसपास से दुर्गंध महसूस की, तो इसकी सूचना तुरंत पंडरा ओपी पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें- Breaking : बैठक में नहीं रखी जाती मांगें, एजेंडा पहले से सेट-पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बड़ा बयान… 

Ranchi Breaking : हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि शव करीब चार से पांच दिन पुराना है। शव जिस स्थिति में मिला है, उससे हत्या की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। पंडरा ओपी की पुलिस हत्या सहित हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : लापता युवक का शव मिलते ही भड़की भीड़ ने घर फूंका, एक को पीट-पीटकर मार डाला… 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के कारणों का सही पता लगाया जा सके। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट से शव की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट—

ये भी जरुर पढ़ें====

Breaking : विधायक जयराम महतो पर महिला ने लगाया अभद्र टिप्पणी का आरोप, अरगोड़ा थाने में केस दर्ज 

Dhanbad : शराब दुकानों के सेल्समैन का फूटा गुस्सा, कर्मियों ने दे डाली ये चेतावनी… 

Purnia Massacre : डायन बता कर पूरे परिवार को ज़िंदा जलाया, भड़के बंधु तिर्की कहा-मानवता का नरसंहार हो उच्चस्तरीय जांच…

Garhwa : महुआ चुनने गई, शव बनकर लौटी महिला, आठ दिन में चार की मौत… 

Breaking : राहुल गांधी ने जाना शिबू सोरेन का हाल, हेमंत सोरेन से भी मिले… 

Deoghar में भारत बंद का असर, श्रम संहिताओं के विरोध में ट्रेड यूनियनों का जुलूस और प्रदर्शन… 

Lohardaga : भारत बंद को ट्रेड यूनियन संघ ने दिया समर्थन, चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी 

Jharkhand High Court Verdict: 39 साल पुराने 200 रुपये रिश्वत केस...

झारखंड हाईकोर्ट ने 39 साल पुराने 200 रुपये रिश्वत मामले में दोषी ठहराए गए भोलू मंडल को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि...

Jamshedpur Illegal Warehouse: सरकारी जमीन पर किसने बना दिए करोड़ों के...

Jamshedpur Illegal Warehouse: प्रशासन ने पूर्वी सिंहभूम के सुंदरनगर इलाके में सरकारी ज़मीन पर बने कथित अवैध गोदामों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

JPSC 14th Civil Services Exam: मुख्य परीक्षा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट...

14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा में शामिल करने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में...