Breaking : SC-ST-OBC वोटर्स के खिलाफ साजिश! चुनाव आयोग पर कांग्रेस का सीधा वार

Breaking

Ranchi : रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ, जिसमें पार्टी के प्रभारी के. राजू, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वर्तमान संगठनात्मक स्थिति, आगामी रणनीतियों और केंद्र तथा राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ पार्टी के रुख को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें- डुमरी विधायक Jairam Mahato पर मारपीट का आरोप, नवाडीह थाना में केस दर्ज… 

कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा

Breaking : के राजू जैसे कई नेता रहे मौजूद
Breaking : के राजू जैसे कई नेता रहे मौजूद

प्रभारी के. राजू ने कहा कि झारखंड कांग्रेस की स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के तहत हर ग्राम पंचायत में कांग्रेस की टीम भेजी जाएगी जो दो दिनों तक वहां प्रवास कर स्थानीय नेतृत्व से संवाद करेगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों का गठन हो चुका है और अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में मीटिंग आयोजित कर कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : झरिया में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, 8 घायल… 

राजू ने कहा कि पार्टी स्तर पर 54,000 अपॉइंटमेंट पत्र बांटे जाएंगे, जिससे कार्यकर्ताओं को ज़मीनी स्तर पर काम करने का अवसर मिलेगा। इस अभियान के तहत दो महीने में हर वार्ड और पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहेंगे।

एससी, एसटी और ओबीसी वोटर्स के वोटिंग अधिकार छीनने की साजिश-के राजू

बिहार में चुनाव आयोग द्वारा हाल ही में लिए गए निर्णय पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। राजू ने आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया एससी, एसटी और ओबीसी वोटर्स के वोटिंग अधिकार छीनने की साजिश है। उन्होंने कहा, “इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि वोटर को अपने पैरेंट्स की जन्मतिथि बताने की अनिवार्यता थोप दी गई है।” झारखंड कांग्रेस इस प्रक्रिया का विरोध करती है और उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट इसे रोकेगा।

ये भी पढ़ें- Breaking : कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक आज, संगठन में असंतोष के संकेत! 

कांग्रेस ने आदिवासी मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। पेसा नियमावली को लेकर पार्टी ने कहा कि इसे पब्लिक डोमेन में रखा गया है और इस पर आम जन और सोशल एक्टिविस्ट्स से सुझाव लिए जा रहे हैं। बैठक में आदिवासी विधायकों की भी मौजूदगी रही और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी इस मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं की चर्चा हुई है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव खत्म, कर्ण कुमार सिंह बने झारखंड पुलिस मेंस के नए अध्यक्ष 

Breaking : सरना धर्म कोड को लेकर भी कांग्रेस गंभीर

राजू ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो पेसा कानून को लेकर एक ही पेज पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और उनकी जमीन, जंगल और जल से जुड़ा हक सरकार कभी नहीं छीनेगी।सरना धर्म कोड को लेकर भी कांग्रेस गंभीर है। राजू ने बताया कि प्रत्येक ग्राम सभा से संकल्प लिया जाएगा और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर इस मुद्दे को राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Breaking : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं 

वहीं रिम्स-2 के विवाद का भी जिक्र करते हुए प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि पार्टी भविष्य में फोरम में इस पर विस्तृत चर्चा कर अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी। ओबीसी आरक्षण और जातीय जनगणना को लेकर भी कांग्रेस ने अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि ये मुद्दे पार्टी की प्राथमिकता में शामिल रहेंगे।

करिश्मा सिन्हा की रिपोर्ट—

ये भी जरुर पढ़ें====

Breaking : विधायक जयराम महतो पर महिला ने लगाया अभद्र टिप्पणी का आरोप, अरगोड़ा थाने में केस दर्ज 

Dhanbad : शराब दुकानों के सेल्समैन का फूटा गुस्सा, कर्मियों ने दे डाली ये चेतावनी… 

Purnia Massacre : डायन बता कर पूरे परिवार को ज़िंदा जलाया, भड़के बंधु तिर्की कहा-मानवता का नरसंहार हो उच्चस्तरीय जांच…

Garhwa : महुआ चुनने गई, शव बनकर लौटी महिला, आठ दिन में चार की मौत… 

Breaking : राहुल गांधी ने जाना शिबू सोरेन का हाल, हेमंत सोरेन से भी मिले… 

Deoghar में भारत बंद का असर, श्रम संहिताओं के विरोध में ट्रेड यूनियनों का जुलूस और प्रदर्शन… 

Lohardaga : भारत बंद को ट्रेड यूनियन संघ ने दिया समर्थन, चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी 

 

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...