Commercial Advertisment

BSRTC बस में सफर के लिए जेब में कैश रखने की नहीं होगी जरूरत, जल्द ही…

BSRTC बस में सफर के लिए जेब में कैश रखने की नहीं होगी जरूरत, जल्द ही...

Google पर 22Scope चुनें

अगस्‍त महीने से बिहार के बस यात्री होंगे स्‍मार्ट! करेंगे सुविधाजनक और कैशलेस यात्रा। अब अगले महीने से कैशलेश हो जाएगी बस की यात्रा, जानिए क्‍या होने जा रहा है इंतेजाम। पीपीपी मॉडल के तहत BSRTC और केनरा बैंक के बीच ई-टिकटिंग के लिए साइन होगा एमओयू। बिहार के सभी बसों में अगस्‍त से शुरू हो जाएगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा

पटना: बिहार में बस यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें टिकट के लिए जेब में नकद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य सरकार ने बस सेवा को पूरी तरह कैशलेस बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अगस्त से पूरे बिहार में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की जा रही है। परिवहन विभाग ने इसके लिए केनरा बैंक के साथ साझेदारी की है। शनिवार को पटना के होटल मौर्या में परिवहन विभाग और केनरा बैंक के बीच ई-टिकटिंग को लेकर एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन किया जाएगा। इस मौके पर परिवहन मंत्री शीला मंडल, अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह और बीएसआरटीसी प्रशासक अतुल कुमार वर्मा मौजूद रहेंगे।

BSRTC और केनरा बैंक की साझेदारी

यह पहल पीपीपी मॉडल के तहत की जा रही है। केनरा बैंक, राज्य सरकार की बस सेवा को कैशलेस बनाने के लिए जरूरी सभी उपकरण, सॉफ्टवेयर और डिजिटल मशीनें मुहैया कराएगा। इसी कार्यक्रम के दौरान ई-टिकटिंग के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इसका सॉफ्टवेयर भी लॉन्च किया जाएगा। जिसकी मदद से यात्री न सिर्फ BSRTC बसों का टिकट बुक कर सकेंगे, बल्कि डिजिटल पेमेंट भी कर पाएंगे।

पूरे बिहार की बसों पर लागू होगी सुविधा

यह नई व्यवस्था राज्य में संचालित सभी सरकारी और पीपीपी मोड की बसों पर लागू होगी। यात्री अब देश के किसी भी हिस्से से बिहार की बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे, जिससे न केवल समय बचेगा, बल्कि टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारों से भी मुक्ति मिलेगी।

बेंगलुरु मॉडल से मिली प्रेरणा

परिवहन विभाग ने यह पूरी प्रणाली बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) के मॉडल पर तैयार की है। बीएमटीसी की तरह ही अब बिहार की बस सेवा भी तकनीकी रूप से उन्नत और यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक होगी। बिहार सरकार की यह पहल डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम है। जो बिहार के यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन को अधिक आधुनिक और पारदर्शी बनाएगा। अब बस यात्रा होगी स्मार्ट, सुविधाजनक और कैशलेस!

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार में तबादलों का दौर जारी, एक दर्जन IPS किये गए इधर से उधर…

Ranchi Crime: कोयला कारोबारी के घर फायरिंग के 15 घंटे में...

 रांची के कांके में कोयला कारोबारी संजय करमाली के घर फायरिंग के बाद पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया।...

JTET 2026 Special Train: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की सौगात, रांची...

 JTET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रांची से मेदिनीनगर और दुमका के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन...

Jharkhand Weather Update: अक्टूबर के अंत में दिसंबर जैसी ठंड, 3...

 झारखंड में चक्रवाती तूफान के असर से मौसम बदल गया है। रांची समेत कई जिलों में बारिश, धुंध और बादलों का असर रहेगा। 5...