Advertisement
Advertisement

बिहार में तबादलों का दौर जारी, एक दर्जन IPS किये गए इधर से उधर…

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले तबादला एक्सप्रेस काफी तेजी से दौड़ रही है। एक बार फिर बिहार में एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। मामले में गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार डीआईजी आधुनिकीकरण शैशव यादव को ट्रांसफर करते हुए डुमराँव सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के समादेष्टा सह प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बगहा के समादेष्टा को बिहार पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया है जबकि कटिहार के एसपी वैभव शर्मा को अपराध अनुसंधान विभाग में अनुसंधान नियंत्रण कक्ष में एसपी के पद पर तैनात किया गया है।

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल -8 की समादेष्टा नवजोत सिमी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल 19 का समादेष्टा बनाया गया है जबकि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एसपी मनोज कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल 8 का समादेष्टा, डुमराँव सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के समादेष्टा सह प्राचार्य महेंद्र कुमार बसंत्री को गृह रक्षा वाहिनी का समादेष्टा, पटना के विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा एसपी संजय कुमार को सारण का ग्रामीण एसपी, सारण ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी को कटिहार का एसपी बनाया गया है।

मोतिहारी के पकड़ीदयाल के एसडीपीओ मोहिबुल्लाह अंसारी के साथ ही पटना सिटी के एसडीपीओ 1 अतुलेश झा को डिहरी का एसडीपीओ 1, मोतिहारी सदर के एसडीपीओ शिवम धाकड़ को दानापुर का एसडीपीओ 1, रामनगर बगहा के एसडीपीओ दिव्यांजलि जायसवाल को अपराध अनुसंधान विभाग में डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में की तोड़फोड़ फिर कर दिया आग के हवाले, ये है मामला…

Commercial Advertisment

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: पटना को मिला स्वच्छ शहर...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट...