झारखंड में 15 जुलाई तक जारी रहेगी भारी बारिश, 16 से मिल सकती है थोड़ी राहत: मौसम विभाग

रांची: झारखंड के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 15 जुलाई तक राज्य में अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं, जबकि 16 जुलाई से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून टर्फ 16 जुलाई को उत्तर बिहार की ओर शिफ्ट करेगा, जिससे झारखंड में चार से सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना घटेगी।

12 जुलाई को वज्रपात और तेज हवा के साथ हल्की बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि 12 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात और तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है।

13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश और येलो अलर्ट जारी

  • 13 जुलाई: गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • 14 जुलाई: गिरिडीह, देवघर, दुमका, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा समेत पश्चिम व पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी है।

  • 15 जुलाई: गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी वर्षा की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

रांची में बादल छाए रहने की संभावना

राजधानी रांची में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और कभी-कभी हल्की बारिश की संभावना है। शुक्रवार को रांची में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

16 जुलाई से सामान्य हो सकता है मौसम

16 जुलाई के बाद मॉनसून की मुख्य धारा उत्तर की ओर जाने के कारण झारखंड में लगातार भारी बारिश की संभावना घटेगी। हालांकि, हल्की बारिश का सिलसिला छोटे अंतराल पर जारी रह सकता है।

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...

राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद इरफान अंसारी का दर्द छलका,...

Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भावुक दिखे। सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते...