Advertisment

पूर्व CM सत्येंद्र सिन्हा की जयंती के अवसर पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्येंद्र नारायण सिन्हा पार्क श्रीकृष्णापुरी में आयोजित राजकीय समारोह में स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Goal 6 22Scope News

राज्यपाल, सीएम के साथ डिप्टी सीएम, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री सहित कई अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत का गायन किया गया।

SN Sinha Nitish 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : नीतीश सरकार कर रही बड़ी तैयारी, बिहार में 100 यूनिट तक बिजली फ्री!

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...

Bihar Government: प्रेम की धुन से प्रतिरोध की आवाज तक, ‘मौसिकी’...

डॉ. अमित रंजन के काव्य संग्रह ‘मौसिकी : अहसासों का आसमान’ में प्रेम, पीड़ा, स्त्री अस्मिता, सामाजिक सरोकार और प्रतिरोध की संवेदना दिखाई देती...

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...