पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की आदमकद प्रतिमा का किया गया अनावरण

औरंगाबाद : औरंगाबाद के दानी बिगहा स्थित सत्येंद्र नारायण सिन्हा पार्क में आज पूर्व मुख्यमंत्री सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। राज्य के शहरी विकास मंत्री नितिन नवीन, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और एससी-एसटी कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहरवासियों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र बाबू के सुपुत्र व पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार भी मौजूद थे।उन्होंने कहा कि सत्येंद्र बाबू ने औरंगाबाद की बेहतरी के लिए जो कुछ भी किया। उसी का प्रतिफल है कि आज शहर के इस सबसे बड़े पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई।

वहीं इस कार्यक्रम में उपस्थित बिहार सरकार के तीन तीन मंत्रियों ने भी अपनी संबोधन में भगवान भास्कर की इस धरती को नमन करते हुए बिहार विभूति डॉक्टर अनुग्रह नारायण सिंह था। उनके सुपुत्र बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिंह की जीवनी तथा उनकी विचारधारा को लोगों ने अपने जीवन काल में उतरने की बात कहा है। मंत्रियों ने यह साफ शब्दों में कहा है कि छोटे बाबू कोई साधारण नेता नहीं थे वह देश के नेता थे। उन लोगों ने यह भी कहा कि हम सब बड़े ही सौभाग्यशाली है। ऐसे पुरुषार्थ व्यक्ति के मूर्ति अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

वहीं भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने भी सत्येंद्र बाबू की चरित्र तथा उनकी भावनाओं के कद्र करते हुए कहा कि पहले के जो नेता थे उनकी संघर्ष चुनावी संघर्ष होता था। इसका असर पारिवारिक रिश्ते पर नहीं देखने को मिलती थी लेकिन वही आज राजनीतिक तथा चुनावी संघर्ष पारिवारिक संघर्ष का रूप ले लिया है जो कहीं से उचित नहीं है। उन्होंने सत्येंद्र बाबू के समय की कई घटनाओं को भी लोगों के बीच रखा और कहा कि कोई साधारण व्यक्ति नहीं थे उनकी विचारधारा अतुलनीय है। वहीं पूर्व सांसद ने पूर्व गवर्नर निखिल बाबू के विचारधारा पर चर्चा करते निखिल कुमार कोई व्यक्ति का नाम नहीं है। बल्कि औरंगाबाद के विचारधारा का नाम है निखिल कुमार और यह हमारे धरोहर हैं। निखिल कुमार के नाम से आज औरंगाबाद को पहचाना जाता है ना कि औरंगाबाद के नाम से निखिल कुमार को जो बड़ी ही गरिमा मई बात है।

यह भी देखें :

औरंगाबाद वासियों के लिए उन्होंने यह भी कहा है कि आज छोटे बाबू के द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की बदौलत लोग उन्हें याद कर रहे हैं। क्योंकि आज जो इस कार्यक्रम के उपलक्ष में सभा किया आयोजन की गई है ना तो उसमें कोई पार्टी का ही महत्व रह गया है। ना कोई समुदाय का इस सभा में आज आप देख रहे होंगे कि सभी दल के लोग उपस्थित हैं। सभी समुदाय के लोगों उपस्थित हैं जो अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है।

यह भी पढ़े : अस्पतालों में पांच सौ देने के बाद बनती है जन्म प्रमाण पत्र, पैसे लेने का Video वायरल

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...