Ranchi : राँची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति से झारखंड छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

Ranchi : आज झारखंड छात्र मोर्चा JCM के द्वारा राँची विश्विद्धालय, के प्रभारी कुलपति “डॉ दिनेश सिंह “ को राँची विश्वविद्यालय के 64वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में जाने से पहले आर्यभट सभागार के मुख्य द्वार पर झारखंड छात्र मोर्चा JCM के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रवेश करने से रोक दिया गया।

ज्ञात हो राँची विश्वविद्यालय में छात्रों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड छात्र मोर्चा के कार्यकर्ता प्रेम प्रतीक केशरी ने विश्वविद्यालय के कुलपति को छात्रों की समस्या से अवगत कराया तथा, 6 सूत्री माँग पत्र सौंपा।

समस्या कुछ इस प्रकार हैं

1) विश्वविद्यालय का सत्र 9 महीना विलंभ चल रहा है, जिससे विद्यार्थियों को प्रवेश, परीक्षा, पथक्रम में काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है ।

2) विलंभ PHD परीक्षा अति सिध्र कराई जाए तथा पूर्व में हुए PHD परीक्षा में हुए धांधली जी निष्पक्ष जाँच की जाए ।

3) प्राइवेट outsourcing company के द्वारा गोपनीय परीक्षा संचालित की जा रही है, उसे अति शीघ्र हटाकर विश्वविद्यालय परीक्षा जैसे गंभीर विषय अपने हाथ में ले ।

4) छात्र संघ चुनाव पिछले 5 वर्षों से लंबित है, लिंगों कमीटी और यूजीसी से गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए छात्र संघ चुनाव कराया जाए।

5) विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाएँ जैसे पानी, सौचालय ,कॉमन रूम, लाइब्रेरी की व्यवस्था को दुरुस्त की जाए।

6) परीक्षा नियंत्रक जैसे महत्वपूर्ण पद पर गंभीर व्यक्ति को नियुक्त किया जाए।

विश्वविद्यालय के कुलपति ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए सभी समस्याओं का 15 दिनों के भीतर समाधान करने का आश्वासन दिया। अगर 15 दिनों के अंदर विद्यार्थियों की सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो, झारखंड छात्र मोर्चा JCM आंदोलन हेतु बाध्य होगी।

मौक़े पर प्रेम प्रतीक केशरी, अमन कुमार, मनमोहन सिंह, शिव कुमार, हर्ष मिश्रा, नसीर आलम , दानिश ख़ान , हर्षित पांडेय, आशीष झा, कृष्ण कुमार, अरुण जायसवाल, रिश्व कुमार, सोनू मुंडा, रौनक़ बेसरा, प्रियांशु कुमार तथा सैकड़ों की संख्या में JCM के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...