Commercial Advertisment

झारखंड के तीन शहरों में मेट्रो रेल परियोजना की तैयारी, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के तीन प्रमुख शहरों—रांची, धनबाद और जमशेदपुर—में मेट्रो रेल परियोजना शुरू करने के लिए केंद्र सरकार को औपचारिक प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव शहरी विकास और आवास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव को 11 जुलाई को भेजा गया, जिसमें इन शहरों में मेट्रो परियोजना के क्रियान्वयन, फिजिबिलिटी स्टडी और एलाइनमेंट सर्वे कराने की मांग की गई है।

इससे एक दिन पहले, 10 जुलाई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से रांची में मेट्रो रेल परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने की अपील की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने केंद्र को यह विस्तृत प्रस्ताव भेजा।

 क्या है प्रस्ताव में खास:

  • तीनों शहरों में मेट्रो के लिए फिजिबिलिटी स्टडी, एलाइनमेंट सर्वे और डीपीआर तैयार करने का आग्रह

  • केंद्र सरकार से शीघ्र स्वीकृति की मांग ताकि परियोजना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके

  • परियोजना मेट्रो रेल नीति 2017 के अंतर्गत सभी मापदंडों का पालन करेगी

  • कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP), पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP), वैल्यू कैप्चर फाइनेंसिंग (VCF) जैसे आधुनिक मॉडल अपनाए जाएंगे

  • ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) के तहत उच्च घनत्व, मिश्रित भूमि उपयोग और बेहतर कनेक्टिविटी पर फोकस

मेट्रो परियोजना से मिलने वाले संभावित लाभ:

पटना-भुवनेश्वर मॉडल पर झारखंड की नजर

राज्य सरकार का मानना है कि पटना और भुवनेश्वर जैसे द्वितीय श्रेणी शहरों में मेट्रो का सफल क्रियान्वयन इस बात का उदाहरण है कि मेट्रो प्रणाली ऐसे शहरों में भी शहरी परिवहन को नया आयाम दे सकती है। झारखंड सरकार इसी मॉडल को अपनाकर आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह मेट्रो नीति 2017 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेगी और योजना के हर चरण को पारदर्शी व व्यावसायिक दृष्टिकोण से पूरा करेगी।


Kaimur Viksit Bharat Yuva Samvad: कैमूर में युवा शक्ति को लेकर...

Kaimur Viksit Bharat Yuva Samvad: भारतीय जनता युवा मोर्चा, कैमूर के तत्वावधान में 2 नवंबर 2026 को मोहनिया स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय परिसर में ‘विकसित...

Sahibganj DC आवास में मिला दुर्लभ Banded Krait, सर्प मित्र जितेंद्र...

साहिबगंज में उपायुक्त दीपक दुबे के आवास पर दुर्लभ बैंडेड करैत सांप मिला। सर्प मित्र जितेंद्र हजारी ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।Sahibganj...

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...