Crime News: खाकी वर्दी शर्मसार! सब-इंस्पेक्टर ने कांस्टेबल की पत्नी का किया यौन उत्पीड़न

Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर जिले से पुलिस महकमे की छवि पर एक और दाग लगाने वाली घटना सामने आई है। मुंबई पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर पर अपने ही सहकर्मी की पत्नी के यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी वर्तमान में मुंबई के विनोबा भावे नगर थाने में तैनात है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC/ST Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Crime News: क्या है मामला?

पीड़िता, जो एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी है, ने बताया कि फरवरी 2024 में वह अपने पति के साथ नागपुर के कोंढाली इलाके में एक पारिवारिक पिकनिक पर गई थी। उसी दौरान आरोपी भी वहां मौजूद था। रात में अकेले पाकर आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद 13 मई को आरोपी ने नागपुर के हिंगना क्षेत्र स्थित उसके घर में घुसकर दोबारा यौन उत्पीड़न किया।

Crime News: चुप्पी तोड़ी, तो दर्ज हुई शिकायत

महिला ने पहले शर्म और सामाजिक दबाव के चलते चुप्पी साधे रखी। लेकिन जब आरोपी की हरकतें हद पार करने लगीं, तो उसने अपने पति को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने कोंढाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को मुंबई रवाना किया है।

Crime News: आरोपी है पीड़िता के पति का बचपन का दोस्त

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता और उसका पति गढ़चिरौली जिले के निवासी हैं। आरोपी सब-इंस्पेक्टर उनके पारिवारिक मित्र और पति का बचपन का दोस्त है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब महाराष्ट्र में किसी पुलिस अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा हो। वर्ष 2022 में ठाणे जिले में एक महिला ने पुलिस कांस्टेबल पर कार्यालय में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

निरसा में चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, 80 गांवों...

धनबाद: निरसा में चापापुर ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (OCP) में लगातार हो रही ब्लास्टिंग के कारण गोपालगंज को बेनागोरिया से जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क का...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक...

हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के सियारकोनी में NH-19 पर CM होटल के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर...

Jharkhand Medical Admission 2026: फर्जी दस्तावेज पर दाखिला रद्द, Verification के...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से दस्तावेज सत्यापन के बाद ही प्रवेश अंतिम रूप से कन्फर्म होगा। फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर...