Commercial Advertisment

Chaibasa Crime : अंधेरी रात में खूनी वारदात, घर से बुलाकर सिर में गोली मारी…

Chaibasa Crime : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित बड़ा नीमडीह न्यू कॉलोनी में रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। रात करीब 10:50 बजे अज्ञात हमलावरों ने सुमित यादव नामक युवक को उसके घर के बाहर घेरकर सिर में गोली मार दी। तेज धमाके की आवाज सुनते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : सावन संग बरसेगा कहर! 15 जुलाई तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट… 

Chaibasa Crime : गंभीर हालत में जमशेदपुर रेफर

गोली की आवाज सुनते ही परिजन दौड़कर बाहर पहुंचे, जहां उन्होंने सुमित को खून से लथपथ सड़क पर पड़ा देखा। आनन-फानन में उसे स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में राहुल गांधी की अध्यक्षता में Jharkhand Congress की अहम बैठक आज… 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ बहामन टूटी और थाना प्रभारी तरुण कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देर रात तक इलाके में छापेमारी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने कुछ सुराग जुटाए हैं, जबकि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : श्रावणी मेले की पहली सोमवारी पर रेलवे का बड़ा तोहफा, 22 स्पेशल ट्रेने चलेंगी, यहां देखे लिस्ट… 

एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि सुमित यादव पर हमला क्यों किया गया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात के बाद से बड़ा नीमडीह कॉलोनी में दहशत का माहौल है।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi : दो बच्चों की मां भतीजे संग भागी, गांव में मचा कोहराम… 

Chatra : मुखिया बना हैवान! आवास योजना के बदले महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप… 

Pakur Crime : प्यार की सजा मौत! तीन घंटे में मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार… 

Hazaribagh : देसी साइंटिस्ट! बैगन के पौधे पर निकलेगा लबाबदार टमाटर, लाखों में कमाई… 

Dhanbad : लाठी-डंडे से भिड़े मजदूर और कंपनी समर्थक, केओसीपी में मचा हंगामा… 

Bokaro : बोरे में क्या है? कथित चोर चढ़ा भीड़ के हत्थे, मौके पर पहुंच गई पुलिस फिर… 

Dhanbad में सरकारी जमीन की लूट, गोबिंदपुर के ग्रामीणों ने रुकवाया काम, अंचलाधिकारी के… 

 

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...