Ramgarh: सांसद मनीष जायसवाल ने की दिशा बैठक की अध्यक्षता, विभिन्न योजनाओं के विकास कार्यों की ली जानकारी

Ramgarh: जिले में दिशा की बैठक में सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे। उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद समाहरणालय कक्ष में दिशा की बैठक की अध्यक्षता सांसद मनीषा जायसवाल ने की। रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने दिशा बैठक की शुरूआत की।

Ramgarh: अधिकारियों से विकास कार्यों की ली जानकारी

मनरेगा, विद्युत विभाग के स्मार्ट मीटर, मंईयां सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास और पीएमजीएसवाई के हो रहे कार्य पर सवाल उठाया गया। इस दौरान संसाद मनीष जायसवाल ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी ली। साथ ही त्रुटि पाए जाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

Ramgarh: 5 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से जोड़ने की बात

सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ जिले की लगभग 11 लाख आबादी में से 5 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से जोड़ने की भी बात कही। उन्होंने पंचायत के मुखिया से भी इस संबंध में परेशानियों की जानकारी ली। दिशा की बैठक में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो, रामगढ़ विधायक प्रतिनिधि बजरंग महतो सहित जिले के तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मोहम्मद एहसान मंजर की रिपोर्ट

Rupi Soren Health Update: रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के...

Rupi Soren Health Update, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक...

Karma Puja Traditional Dishes: करमा पूजा की थाली में क्या बनाएं?...

Karma Puja Traditional Dishes, रांची: करमा पूजा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है।...

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...