प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी घोटाला, शातिर वार्ड पार्षद का कारनामा आया सामने

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा गड़बड़ घोटाला सामने आया है। शातिर वार्ड सदस्य ने अपने ही सगे संबंधियों को लाभार्थियों बताकर राशि को निकाल घोटाले को अंजाम दिया है। प्रधानमंत्री ने जिस योजना को गरीबों के लिए बनाए थे। लेकिन शेखपुरा में अधिकारियों और वार्ड पार्षद के मिलीभगत से गरीबों की हकमारी की जा रही है। मामला संज्ञान में आते ही डीडीसी ने जांच करने की बात कही है।

Goal 3 22Scope News

मामला शेखपुरा जिले के चेवाडा प्रखंड क्षेत्र के चकन्दरा पंचायत के कमलगढ़ गांव का है

दरअसल, मामला शेखपुरा जिले के चेवाडा प्रखंड क्षेत्र के चकंदरा पंचायत के कमलगढ़ गांव का है। जहां वार्ड पार्षद रवि कुमार अपने शातिराना तरीके से आवास सहायक को मैनेज कर घोटाले के इस कारनामे को अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि खुद वार्ड पार्षद अपने पत्नी सुनिता देवी, अपने भाई राहुल कुमार और अपनी मां पुष्पा देवी के साथ साथ जिनके पास पहले से पक्का मकान बना हुआ है। जिसमें गणेश चौहान, देवनाथ चौहान के साथ दर्जनों लोग शामिल हैं।

लोगों और गरीबों को लाभार्थी दिखाकर पैसे निकालकर गरीबों की हकमारी किया है

ग्रामीणों ने कहा है कि पैसे की लालच में आकर रवि कुमार वार्ड पार्षद एवं आवास सहायक ने अपने ही लोगों और गरीबों को लाभार्थी दिखाकर पैसे निकालकर गरीबों की हकमारी किया है। वर्ष 2024-25 के लाभार्थियों के सूची में जिन जिन लोगों के नाम शामिल हैं उसमें 95 फीसदी लोगों के पास या तो दो पहिया वाहन है या तो उनकी अच्छी खासी आमदनी और जमीन भी है। अपात्र लोगों को असली लाभार्थी बताकर बड़ा घोटाला वार्ड पार्षद और आवास सहायक ने किया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जांच की मांग करते हुए इसमें शामिल दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, वार्ड पार्षद रवि ने अपनी सफाई में कहा है कि सभी आरोप बेबुनियाद है, जिसके पास घर नहीं है उन्हें इस योजना का लाभ मिला है।

आवास योजना में मिलने वाली राशि 1,20,000 रुपए होते हैं

विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि आवास योजना में मिलने वाली राशि 1,20,000 रुपए होते हैं। जिसमें स्थानीय प्रतिनिधि और आवास सहायक का हिस्सेदारी 20 से 25 फीसदी का होता है। इसमें कुछ प्रखंड स्तर के अधिकारी भी शामिल रहते हैं। सभी मिलबांट कर पैसे लेकर अपात्र लोगों को फर्जी तरीके से योजना का लाभ दिलाते हैं। जिसके बदले उन्हें अच्छी खासी कमाई हो जाती है। उपविकास आयुक्त संजय कुमार ने कहा है कि इस मामले की लिखित शिकायत अभी तक नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें :

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए तय मानक के अनुसार, साफ-साफ बताया गया है

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए तय मानक के अनुसार, साफ-साफ बताया गया है कि लाभार्थी के किसी भी सदस्यों के पास पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए। उसके पास कोई भी इंधन वाले वाहन नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही कई तरह के मानक तय किए गए हैं। लेकिन इन मानकों को ठेंगा दिखाते हुए आवास सहायक एवं वार्ड पार्षद ने मिलकर घोटाले को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर पैसे की मांग, ग्रामीणों ने किया हंगामा

चंदन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...