प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का मामला, आवास सहायक महिला से मांगी रिश्वत

मोतिहारी : मोतिहारी के मधुबन प्रखंड की कौड़िया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पंचायत के आवास सहायक आदर्श कुंदन एक महिला से नकद रुपए लेते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यह रिश्वत प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त जारी करने के नाम पर ली जा रही थी। योजना में प्रत्येक लाभार्थी से 20 से 25 हजार रुपए तक की मांग की जा रही है। यह रकम कथित तौर पर नीचे से ऊपर तक बंटती है।

DIARCH Group 22Scope News

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। इससे प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना की साख पर भी असर पड़ा है। इस मामले पर आवास सहायक आदर्श कुंदन ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि छठ के समय उक्त महिला ने मुखिया के दरवाजे पर हम से पांच सौ रुपए दिए थे। वे वहीं रुपए वापस कर रहे थे। उसी का किसी ने वीडियो बना लिया। कुंदन ने दावा किया कि वीडियो काफी पुराना है। उन्हें बदनाम करने के लिए जानबूझकर वायरल किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही यह मामला लोगों की नजर में आ गया है। अब प्रशासन पर जांच कर कठोर कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया है।

यह भी देखें :

वीडियो सामने आने के बाद DDC ने जांच का आदेश दिया है

इधर, वीडियो सामने आने के बाद डीडीसी ने जांच का आदेश दिया है। अगर दोषी पाए जाते है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि गरीबों के लिए चलाई जा रही इस योजना में पारदर्शिता बनी रहे और भ्रष्टाचार पर लगाम लगे।

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी घोटाला, शातिर वार्ड पार्षद का कारनामा आया सामने

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...