Advertisment

पीएम आवास योजना में जमकर घूसखोरी, घूस लेते आवास सहायक का Video Viral

मोतिहारी : पीएम आवास योजना में घूसखोरी का बाजार जोरो पर है। मोतिहारी में तो इस कार्य के लिए घुस लेते आवास सहायक का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। जिसमें पहले ही दो लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। लेकिन एकबार फिर कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जहां आवास सहायक का आवास योजना के लिए घुस लेते का वीडियो वायरल हो रहा है।

मामला पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड के परसौनी कपूर पंचायत का है

मामला पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड के परसौनी कपूर पंचायत का है जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेक्षण कार्य में पैसे उगाही का मामला सामने आया है। पंचायत के रोजगार सेवक  बसंत झा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने दलालों के साथ बैठकर अवैध वसूली का हिसाब करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में पीआरएस बसंत झा पैसे का हिसाब लगाते हुए यह कहते सुने जा रहे हैं कि जितने लोगों का सर्वे हुआ है। उसके अनुसार, और अधिक पैसे होने चाहिए थे।

यह भी देखें :

DM सौरभ जोरवाल ने संज्ञान ले लिया है और जांच के बाद कार्रवाई होना तय है

वहीं, दलाल 14 लोगों के सर्वे की जानकारी देते हुए बताते हैं कि चार लोगों का पैसा बाकी है। जिसमें बिरजू दास, राकेश और एक महिला शामिल हैं। इस वीडियो के बनाने से पहले आवास योजना का सर्वे करने पहुंचे बसंत झा की गांव वालों से पैसे के लेन देन को लेकर विरोध भी हुआ था। बावजूद इसके उसने पैसे लिया जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले पर अब जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने संज्ञान ले लिया है और जांच के बाद कार्रवाई होना तय है।

यह भी पढ़े : PM आवास योजना में भारी गड़बड़ी, रिश्वतखोरी का खेल लगातार जारी

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...