बेगूसराय में बंद घर से डेढ़ लाख नकद समेत लाखों के जेवर चोरी

बेगूसराय: बिहार में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बेगूसराय में एक बार फिर चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया और डेढ़ लाख रुपए नकद समेत लाखों रुपए के जेवर चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना बेगूसराय के मंझौल थाना क्षेत्र के पंचायत 2 के समीप की है। पीड़ित गुड्डू सिंह ने बताया कि उसने घर बनाने के लिए रुपए ला कर रखे थे, इसी बीच नानी घर चले गए और चोरों ने घर में चोरी कर ली।

उन्होंने बताया कि जब हम घर लौटे तो घर का ताला टूटा देखा और जब अंदर गए तो स्थिति देख माथा सन्न रह गया। घटना के बाद से गुड्डू के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि पिछले कई महीनो में मंझौल थाना में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। ऐसे में पुलिस जल्द ही चोरी के घटनाओं का उद्भेदन नहीं करती है। तो यह पुलिस के इकबाल पर सवालिया निशान साबित हो सकता है। इस संबंध में मंझौल थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- ASI ने पानी मांगा तो फोड़ दिया सर, होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में लगी थी ड्यूटी

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...