Union Budget 2022 : वित्त मंत्रालय पहुंची निर्मला सीतारमण, लगातार चौथी बार पेश करेंगी बजट, जानिए पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आज 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी. कोरोना काल में दूसरी बार और लगातार चौथी बार निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. कोरोना महामारी के इस संकट के बीच पेश किए जाने वाले बजट में सरकार की क्या प्राथमिकताएं होंगी और नौकरी-पेशा व आमलोगों के लिये इसमें क्या होगा, इस पर सभी की निगाहें होंगी.

सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोक सभा में साल 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी. राज्य सभा की कार्यवाही बजट भाषण के एक घंटे बाद शुरू होगी और सदन पटल पर बजट की प्रति रखी जाएगी. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपने दिन की शुरुआत सुबह 9 बजे से करेंगी.

वित्त मंत्रालय के महानिदेशक (मीडिया और संचार) के मुताबिक, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मिलने के बाद वित्तमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट को बजट के बारे में संक्षिप्त जानकारी देंगी और उसके बाद संसद के लिए रवाना होंगी.

परंपराओं के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति को सबसे पहले केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा बजट प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाती है. यह हमेशा एक प्रथागत बैठक है, क्योंकि राष्ट्रपति केंद्रीय बजट में किसी भी बदलाव का सुझाव नहीं देते हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर संसद में बजट पेश करने से पहले वित्तमंत्री को राष्ट्रपति से अनुमति लेनी पड़ती है. राष्ट्रपति से मिलने के बाद सीतारमण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले कैबिनेट से मिलना है और कैबिनेट को बजट के बारे में जानकारी देनी है. वित्त मंत्रालय बजट के बारे में गोपनीयता बनाए रखता है, अपना भाषण पेश करने से पहले वित्तमंत्री बजट प्रावधानों के बारे में गोपनीयता रखने के लिए बाध्य हैं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ‘चौका’

यह लगातार चौथी बार है जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करने जा रही है. साल 2020-2021 में उन्होंने 2.42 घंटे (162 मिनट) तक भाषण देकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. उम्मीद है कि चुनावी माहौल के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का इस बार का बजट भाषण भी लंबा हो सकता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय के लिए रवाना हो गई हैं. सुबह 9 बजे उनका नॉर्थ ब्लॉक के गेट नंबर 2 के बाहर फोटो सेशन होगा. जिसके बाद सुबह के 9:25 बजे वह बजट पर सहमति के लिए राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी.

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला का आज का कार्यक्रम

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण आज देश का बजट पेश करेंगी इसलिए देश की निगाहें उन पर लगी हैं. सुबह सवा आठ बजे 19 सफदरजंग रोड से निकलेंगी. सुबह नौ बजे नॉर्थ ब्लॉक यानी वित्त मंत्रालय पहुचेंगी. यहां रिवाज के मुताबिक फोटो खिंचवाएंगी. सुबह सवा नौ बजे राष्ट्रपति भवन रवाना होंगी. सुबह दस बजे संसद भवन पहुंचेंगी. सुबह सवा दस बजे – पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी. जिसमें बजट को औपचारिक मंजूरी मिलेगी. सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट भाषण शुरू होगा. ये निर्मला सीतारामण का चौथा बजट होगा. इस बार भी पेपरलैस बजट संसद में रखा जाएगा.

संसद सत्र से पहले कैबिनेट की मीटिंग

आज संसद सत्र शुरु होने से पहले केंद्रीय कैबिनेट की सुबह 10:10 बजे बैठक होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में होने वाली कैबिनेट मीटिंग में आम बजट 2022-23 को मंजूरी दी जाएगी. कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लागातार दूसरी बार पेपरलेस बजट पेश करेंगी.

Jharkhand Budget 2022 : विपक्ष ने बजट को बताया निराशाजनक

Union Budget 2022 LIVE: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा- वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, JPSC पुनर्गठन और...

झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। JPSC पुनर्गठन, कर्मचारियों की वेतन विसंगति और खनन नियमों से जुड़े प्रस्तावों पर...

NTA Exam Calendar 2027: JEE Main, UGC NET और CUET PG...

 NTA ने JEE Main 2027, UGC NET दिसंबर 2026, CSIR UGC NET और CUET PG 2027 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। जानें...

Cyclone Alert: झारखंड में 27 से 30 अक्टूबर तक बदलेगा मौसम,...

 Cyclone Alert के बीच झारखंड में 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट। रांची में बिजली विभाग अलर्ट, स्कूल...