हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर अवैध निर्माण मामले में हाईकोर्ट ने यथास्थित बनाए रखने का दिया आदेश

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में हरमू में हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर अतिक्रमण के

मामले में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है.

साथ ही राज्य सरकार और हाउसिंग बोर्ड से जवाब मांगा है. इसके अलावा अदालत ने एसपी और डीएफओ से

भी जवाब मांगा है कि जब प्रार्थी की ओर से इस मामले की जानकारी दी गई थी, तो आपकी ओर से क्या कार्रवाई की गई.

इस मामले में अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी. इस संबंध में अधिवक्ता प्रभात सिंह सहित अन्य की ओर से

हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. सुनवाई के दौरान अधिवक्ता शुभाशीष सोरेन ने अदालत को बताया कि

हरमू बीजेपी कार्यालय के पीछे आरोग्य नाम से अस्पताल चलता है. उनकी ओर से दावा किया गया कि इसका

संचालन रिम्स के कॉर्डियो विभाग में कार्यरत डॉ राकेश चौधरी करते हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने अस्पताल के

पास खाली पड़ी हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया. इसके लिए उन्होंने कई सालों पुराना

बरगद और पीपल का पेड़ भी काट दिया. इसकी शिकायत सक्षम पदाधिकारियों से की गई, लेकिन अभी तक

कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इसलिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. इस पर अदालत ने निर्माण

कार्य पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है.

रिपोर्ट : प्रोजेश 

जनहित मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के बजाए खंडपीठ में हो सुनवाई

सोशल मीडिया पर अवैध लॉटरी का संचालन करने की शिकायत पर दुकान में घुस कर चाकुबाजी

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...