Advertisment

तीन कृषि कानूनों की वापसी किसानों की ऐतिहासिक जीत-माले

Arraभाकपा-माले और अखिल भारतीय किसान महासभा ने तीन कृषि कानूनों की वापसी पर आरा बस स्टैंड में सभा का आयोजन किया.

सभा को सम्बोधित करते हुए तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि किसानों के ऐतिहासिक संघर्ष के सामने घमंडी तानाशाह को झुकना पड़ा. किसान विरोधी कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा करनी पड़ी. लेकिन अभी भी इसकी संसद से विधिवत वापसी नहीं हुई है.

कृषि कानूनों की वापसी एक ऐतिहासिक जीत है. लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने, बिजली बिल वापस लेने, आंदोलनकारी किसानों पर हुए हजारों मुकदमों की वापसी, 700 से ज्यादा शहीद हुए किसानों के परिजनों को मुआवजा, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी आदि मुद्दे यथावत कायम है. यही कारण है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा नहीं की है.

हमलोगों ने बिहार में मंडियों की बहाली और मक्का, दलहन सहित तमाम फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू करने की मांग भी उठाई थी. बिहार सरकार ने धान,गेहूं की खरीद में छोटे किसानों के सामने अनेक तरह की बाधा खड़ी कर दी है. हमारी मांग इसको सरल करने की है. लेकिन बिहार सरकार हमारी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है.

 

US Triple-C 2026 Winners: एरिक अगार्ड और रूपर्ट मॉरिश बने अंतरराष्ट्रीय...

US Triple-C 2026 और Canada Triple-C 2026 के विजेताओं की घोषणा। एरिक अगार्ड और रूपर्ट मॉरिश बने ओवरऑल चैंपियन। बिहार फाउंडेशन और बिहार पर्यटन...

Kargil Vijay Diwas  Marathon: रांची से बचरा तक 50 KM दौड़कर...

कारगिल विजय दिवस पर सीसीएल के अमोलकांत मिश्रा और विजय बेदिया ने रांची से बचरा तक 50 किलोमीटर मैराथन दौड़ पूरी कर वीर शहीदों...

Jharkhand Delimitation Adivasi Ekta Rally: क्या परिसीमन से घट सकता है...

Jharkhand Delimitation Adivasi Ekta Rally: झारखंड में प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर चर्चा करने के लिए शनिवार को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की...