पलामू: हुसैनाबाद में वेगनआर से 20 पेटी टनाका देसी शराब बरामद, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

पलामू: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 16 जुलाई 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक वेगनआर गाड़ी (पंजीयन संख्या BR02A-18012) से भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की है।

गाड़ी से कुल 20 पेटी टनाका ब्रांड की देसी शराब बरामद की गई, जिसे अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को जब्त कर लिया है और इस मामले में विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई जारी है।

पलामू पुलिस द्वारा जिले भर में अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी की कमर तोड़ने के प्रयासों का हिस्सा है। स्थानीय प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को तुरंत दें, ताकि समाज में नशे के खिलाफ एक सशक्त वातावरण तैयार किया जा सके।

रिपोर्ट: बिनोद सिंह

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...