पलामू में लापरवाही का नतीजा: खुले आसमान में सड़ रहीं छात्रों की साइकिलें, सरकार को लाखों का नुकसान

पलामू: पलामू जिले में शिक्षा विभाग और सीएम एक्सीलेंस स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई है। स्कूल छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सैकड़ों साइकिलें खुले आसमान के नीचे बारिश और धूप में पड़ी-पड़ी जंग खा चुकी हैं। अब ये साइकिलें छात्रों के हाथों तक पहुंचने से पहले ही कबाड़ में तब्दील हो गई हैं।

जिला स्कूल परिसर में मौजूद इन साइकिलों की स्थिति देखकर साफ है कि न तो विभाग ने इनके भंडारण की कोई व्यवस्था की और न ही वितरण की तत्परता दिखाई। सरकार की योजना के तहत ये साइकिलें विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र में सुविधा देने के लिए दी जानी थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण लाखों रुपये की ये साइकिलें उपयोग में लाए बिना ही खराब हो गईं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “साइकिलों का वितरण जल्द किया जाएगा, प्रक्रिया अंतिम चरण में है।”

वहीं, बीजेपी नेता विजय ओझा ने इस मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि “यह सीधे तौर पर सरकारी संसाधनों की बर्बादी और गरीब छात्रों के हक का नुकसान है। जिम्मेदारों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।”

स्थानीय लोगों ने भी इस लापरवाही पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और मांग की है कि संबंधित विभागों की जवाबदेही तय की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

यह मामला सरकारी संसाधनों के संरक्षण, वितरण प्रक्रिया की पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...